फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Villagers raised the demand for drainage and appointment of a watchman

Ambala News: ग्रामीणों ने पानी निकासी और चौकीदार नियुक्त करने की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers raised the demand for drainage and appointment of a watchman
अंबाला। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत खुड्डा कलां गांव के सामुदायिक भवन में सोमवार को आसपास के कई गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं। यह कार्यक्रम शाम 5 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजे तक चला। उपायुक्त ने संबंधित शिकायतों को विभागों को मार्क करते हुए उसका निदान करने के निर्देश दिए। इसमें ग्रामीणों ने पानी निकासी न होने व गांव में बार-बार हो रही चोरियों के चलते चौकीदार रखने के लिए भी दुखड़ा रोया। उन्होंने कहा कि कई बार सरकारी स्कूल से सिलेंडर चोरी आदि होने की वारदात हो चुकी है। गांव का जो चौकीदार था उसका एसडीएम कोर्ट में केस चल रहा है वो जल्द से जल्द दिया जाए। ऐसे में उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक माह रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों के घर-द्वार पर आकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटान किया जाए। रात्रि ठहराव में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम विनेश कुमार, आरटीए सुशील कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, डीएसपी रमेश कुमार, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, बीडीपीओ किन्नी गुप्ता मौजूद रहे। यहां पहुंचने पर गांव की सरपंच सरला देवी व पूर्व सरपंच बृजपाल राणा व अन्य ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व पर्यावरण का प्रतीक पौधा देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


घर बनाने बारे व छत ठीक करवाने की सबसे ज्यादा उठी मांग, उपायुक्त बोले कि चल रहा सर्वे

रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव खुड्डा कलां की ममता व वीना कुमारी ने सरकारी योजना के तहत घर बनवाने बारे व विनोद कुमार ने खेतों में पानी की निकासी बारे व गांव के युवाओं ने गांव में स्थित स्टेडियम की रिपेयर करवाने के साथ-साथ वहां की साफ-सफाई व्यवस्था बारे कहा। उधर, राजबाला ने राशन कार्ड कटने बारे व घर की छत गिरने बारे, गांव के ग्रामीणों ने गांव में चौकीदार लगवाने बारे, रमेश कुमार ने चौक के नजदीक स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने बारे की मांग उठाई। वहीं, विरमा देवी व काका राम ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध करवाने बारे, रणबीर सिंह ने पक्का मकान बनवाने बारे, मुनादी लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने बारे तथा आस पास के अन्य ग्रामीणों ने अपनी-अपनी शिकायतें लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से उपायुक्त के समक्ष रखी। उपायुक्त ने इस मौके पर कहा कि कुछ प्रार्थियों द्वारा घर बनाने के बारे और छत ठीक करवाने बारे अपनी समस्या रखी है। इस विषय में सर्वे किया जा रहा है। सर्वे उपरांत औपचारिकताएं पूरी करवाकर लोगों को मकान की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ-साथ अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं का निवारण करने बारे अपनी समस्याएं रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed