{"_id":"647a447e3d82d958ab09c8c6","slug":"vikas-vihar-needs-facilities-ambala-news-c-36-1-sknl1001-4452-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विकास विहार को सुविधाओं की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विकास विहार को सुविधाओं की दरकार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के विकास विहार की विभिन्न समस्याओं के लिए स्थानीय लोग बीते लंबे समय से काफी परेशान चल रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो उनके क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहाल, सीवर भी फेल, क्षेत्र की ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें भी खराब अवस्था में, वही क्षेत्र के मुख्य नालों की सफाई नहीं की गई।
इस वजह से हल्की बरसात होने से ही विकास विहार क्षेत्र की गलियों में जलभराव की स्थिति कई दिनों तक बनी रहती है। इन सभी समस्याओं से परेशान स्थानीय निवासियों ने बताया कि निगम प्रशासन की ओर से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से वह बीते लंबे अरसे से वंचित चल रहे हैं, जबकि इन समस्याओं के बारे में कई बार स्थानीय वेलफेयर एसोसिएशन ने निगम प्रशासन को शिकायतें भी की हैं, मगर क्षेत्र की समस्याओं पर आज तक नगर निगम प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया।
सात महीनों से पार्कों के लिए फंड नहीं
वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि बीते करीब सात महीनों से निगम प्रशासन ने पार्कों के रखरखाव के लिए कोई फंड जारी नहीं किया। जिस वजह से पार्कों का रखरखाव बेहतर ढंग से नहीं किया जा रहा है। पार्कों के फंड जारी करने के लिए निरंतर प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई जा रही है।
विज्ञापन
फोटो नंबर 24
ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब
स्थानीय निवासी एपी मेहता का कहना है कि विकास विहार क्षेत्र में लगाई गई ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब अवस्था में चल रही हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी लाइटों की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।
फोटो नंबर 26
हल्की बारिश से गलियों में जलभराव
स्थानीय निवासी बलराम गर्ग ने बताया कि बीते दिनों हुई हल्की बरसात से क्षेत्र की ज्यादातर गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई, जोकि काफी लंबे समय बरकरार रही, यदि निगम प्रशासन समय रहते मेन बरसाती नालों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते, तो स्थानीय लोगों को जलभराव की परिस्थितियों का सामना न करना पड़ता। बरसाती नालो की सफाई होना बहुत जरूरी है।
फोटो नंबर 32
सफाई के हालात बिगड़े
स्थानीय निवासी राजिन्द्र सहगल का कहना है कि उनके क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण सफाई व्यवस्था के हालात पूरी तरह से बिगड़े हैं। यही कारण है कि क्षेत्र की ज्यादातर गलियों में कूड़ा करकट इधर-उधर बिखरा रहता है। जिसपर निगम प्रशासन को ध्यान देने की सख्त जरूरत है।
फोटो नंबर 27
निगम प्रशासन से की चर्चा, नहीं निकला हल
विकास विहार क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार लिखित शिकायत व मौखिक रूप से निगम प्रशासनिक अधिकारियों से खुलकर चर्चा की जा चुकी है, मगर समाधान नहीं मिला।
-विप्लव सिंगला, प्रधान, वेलफेयर एसोसिएशन विकास विहार, अंबाला सिटी।