{"_id":"64c2e0535f3b668674002e26","slug":"vijs-demand-from-cm-the-time-limit-for-depositing-tax-should-be-increased-ambala-news-c-36-1-amb1001-7542-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विज की सीएम से मांग, बढ़ाई जाए कर जमा कराने की समय सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विज की सीएम से मांग, बढ़ाई जाए कर जमा कराने की समय सीमा
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार पूरी तरह बाढ़ राहत कार्यों में लगी हुई है। लोगों का जो नुकसान हुआ है, उनको मुआवजा दिया जाएगा। बाढ़ से प्रभावित उद्योगपतियों द्वारा टैक्स फाइल करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की गई है। गृहमंत्री ने बताया कि वीरवार भी उनके पास इंडस्ट्री एरिया से उद्योगपति आए थे। उन्होंने उनकी मांग को मुख्यमंत्री के पास भेजा है। उन्होंने कहा कि उद्योपतियों को इनकम टैक्स व अन्य टैक्स समय पर फाइल करने में दिक्कत आ रही है और यह कोशिश की जा रही है कि टैक्स फाइल करने की समय सीमा को बढ़ा दी जाए।
उधर, विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का अपना ही गठबंधन नहीं है, वो खुद ही टुकड़ों में बंटी हुई है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि हुड्डा साहब को हरियाणा की जनता दो बार आईना दिखा चुकी है, इनका तो अपना गठबंधन हो जाए, वही बहुत है। सैलजा, सुरजेवाला व किरण चौधरी पूर्व तो हुड्डा साहब दक्षिण दिशा में जा रहे हैं। इनमें किसी प्रकार का तालमेल नहीं है। गौरतलब है कि हुड्डा ने एक बयान में कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन की जरूरत नहीं। नए गठबंधन इंडिया के सांसदों द्वारा संसद में काले कपडे़ पहनकर पहुंचने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में गृहमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि काले कपडे़ तो मातम में ही पहने जाते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
माइनिंग बंद, टांगरी नदी का स्तर ऊंचा
टांगरी नदी के दूसरे किनारे पर नया तटबंध बनाने के बारे में गृह मंत्री ने कहा कि नदी में माइनिंग न होने की वजह से टांगरी नदी का स्तर ऊंचा हो गया है। पहले माइनिंग होती थी, मगर करीब 15 वर्षों से माइनिंग बंद है। इस कारण पीछे से आ रही रेत हर साल नदी में जमती जा रही है। हाल ही में उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ टांगरी नदी का मुआयना किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया था कि नदी को गहरा किया जाए और नदी के दूसरे ओर भी तटबंध बनाया जाए ताकि नदी के साथ लगती कालोनियां जैसे कि इंडस्ट्री एरिया, रामपुर-सरसेहड़ी, प्रभु प्रेम पुरम एवं अन्य को बचाया जा सके।
विज्ञापन
गृह मंत्री ने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) में सभी के लिए समान नागरिकता संहिता है और सरकार के लिए सभी धर्मों के लोग एक समान है तथा इसके लिए कानून बनाने की आवश्यकता है। विधि आयोग ने लोगों से आपत्तियां मांगी हुई हैं और आपत्तियां आ रही हैं, उन सभी पर विचार करके ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
बॉक्स
द ग्रेट खली ने की मुलाकात
वीरवार को गृह मंत्री के आवास पर उनसे रेस्लर द ग्रेट खली ने मुलाकात की। गृह मंत्री ने गर्मजोशी से खली का स्वागत किया और उनसे खेलों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। द ग्रेट खली कह चुके हैं कि गृह मंत्री उनके बड़े भाई हैं और वह उनकी कार्यशैली के प्रशंसक भी हैं।