फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vij laid the foundation stone of Prayas Bhawan Dharamshala

Ambala News: प्रयास भवन धर्मशाला का विज ने किया शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Vij laid the foundation stone of Prayas Bhawan Dharamshala
प्रयास भवन के निर्माण का ​शिलान्यास करते पूर्व गृहमंत्री अनिल विज। संस्था
अंबाला। पूर्व गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने टैगोर गार्डन में प्रयास वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से धर्मशाला के भूमि का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि छावनी में 145 धर्मशालाएं बनाकर दी गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रयास सोसाइटी ने इस क्षेत्र में धर्मशाला के निर्माण कार्य की शुरुआत की है। पूर्व में उन्होंने सभा को अपने कोष से पांच लाख रुपये दिए थे क्योंकि संस्था समाज सेवा में अग्रणी है। विज ने कहा कि हम जीवन से बहुत कुछ लेते हैं और हमें इस जीवन में देना भी चाहिए। इस अवसर पर प्रयास सभा से प्रधान मंजीव गोयल, सचिव राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के अलावा भाजपा नेता जसबीर सिंह, विजेंद्र चौहान और श्याम सुंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन

रक्त इंसान को जोड़ता : विज


अनिल विज ने आज दोपहर सेंट्रल फीनिक्स क्लब में अग्रवाल फेलोशिप क्लब की ओर से रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया और रक्तदाताओं को बैच और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अग्रवाल फेलोशिप क्लब अंबाला छावनी की पहचान है जोकि सेवा के कार्य में हर समय अग्रणी रही है। हमें ईश्वर के बनाए लोगों के लिए कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा फेलोशिप क्लब के सदस्य अपना समय निकालकर लोगों के लिए कुछ करते है और उनके चेहरों पर मुस्कान लाते है। विभिन्न सामाजिक कार्य क्लब द्वारा किए जा रहे हैं जोकि सराहनीय है। उन्होंने कहा समाज दुख-तकलीफ में है तो उसका असर सभी पर पड़ता है, इसलिए लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना भी जरूरी है और क्लब के प्रयास हमेशा समाज हित में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed