{"_id":"6af37a4dbc3a4b1b2b0bde8a","slug":"vij-felicitated-pavani-a-national-level-bronze-medalist-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172474-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक विजेता पावनी को विज ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक विजेता पावनी को विज ने किया सम्मानित
विज्ञापन
राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता पावनी कैबिनेट मंत्री अनिल विज से आशीर्वाद ले
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। भोपाल में आयोजित सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली माइंड ट्री स्कूल की छात्रा पावनी को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 11 हजार रुपये की नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया। पावनी की इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि से विद्यालय परिवार और शहर का गौरव बढ़ा है।
सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 26 से 29 अक्तूबर तक भोपाल में किया गया था। प्रतियोगिता में पावनी ने अंडर-11 लड़कियों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए उसने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। पावनी इससे पहले भी विभिन्न तैराकी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीत चुकी है।
जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पावनी के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपनी ओर से 11 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मंत्री की ओर से मिले सम्मान और प्रोत्साहन से पावनी, उसके परिजनों, विद्यालय प्रशासन और खेल जगत में खुशी का माहौल है।