{"_id":"69add4aaeb357d686a067353","slug":"video-of-minor-being-beaten-up-posted-on-instagramvideo-of-minor-being-beaten-up-posted-on-instagram-ambala-news-c-36-1-amb1001-159399-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नाबालिग की पिटाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नाबालिग की पिटाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला
Mon, 09 Mar 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट और सिटी के बीच रेलवे लाइन पर एक नाबालिग की बेरहमी से पिटाई हो गई। दूसरों में डर पैदा करने के लिए कुछ युवकों ने इसका वीडियो बनाया और इसे इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दिया गया। अब पीड़ित युवक की तरफ से लिखित में शिकायत जीआरपी को दी गई है ताकि मारपीट करने वाले युवकाें के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में 4-5 युवक एक नाबालिग को घेरकर उस पर लात-घूसों से हमला कर उसे धमकाते साफ नजर आ रहे हैं। मामला यही नहीं थमा, एक वायरल ऑडियो में हमलावर युवक खुद को किसी बड़े गैंगस्टर का संरक्षण प्राप्त होने का दावा भी कर रहे हैं। इस धमकी और पिटाई से डरे-सहमे पीड़ित युवक ने सिटी जीआरपी चौकी में शिकायत देकर बताया कि आरोपियों ने उसे पुल के नीचे रेलवे लाइन पर बुलाया और वहां उसकी पिटाई की।