{"_id":"6ad3d2eed77cd757e1001459","slug":"vehicles-without-number-plates-will-not-get-petrol-and-diesel-police-started-monitoring-ambala-news-c-36-1-amb1001-171414-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पुलिस ने शुरु की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पुलिस ने शुरु की निगरानी
विज्ञापन
अंबाला। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने बिना नंबर प्लेट व हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि 1 जनवरी से 15 अक्टूबर तक बिना नंबर प्लेट के 9,906 चालान किए गए हैं। वहीं, 1 अक्तूबर से 15 अक्टूबर के बीच नंबर प्लेट न लगाने वाले 1,498 वाहनों के चालान काटे गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने सख्त आदेश जारी किया है कि जिले का कोई भी पेट्रोल पंप बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों में ईंधन नहीं भरेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने निगरानी शुरु कर दी है।
विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने डीएवी कॉलेज लाहौर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए।विशेषज्ञों ने छात्रों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी, यूपीआई फ्रॉड, फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करने और खतरनाक एपीके फाइलों के खतरों से आगाह किया। पुलिस ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या फ्रॉड की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।