फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vehicles diverted by blocking the road at Saha Chowk

Ambala News: साहा चौक पर नाका लगाकर वाहन डायवर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vehicles diverted by blocking the road at Saha Chowk
साहा। अंबाला जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंबाला रिंग रोड बनने के कारण 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक मार्ग अवरुद्ध किया जा रहा है। इसे वजह से दो घंटे के लिए साहा चौक पर नाका लगाकर यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसे लेकर शनिवार को साहा चौक पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान स्थानीय लोग रास्ता बताते नजर आए। ट्रैफिक एसआई पीतांबर ने बताया कि अंबाला रिंग रोड का निर्माण कार्य चलने के कारण पुलिस ने अंबाला से यमुनानगर आने-जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया है।
विज्ञापन

यह रूट डायवर्ट 31 जनवरी से चार फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक रहेगा। यमुनानगर से अंबाला आने वाले वाहन साहा चौक से शाहबाद व शाहबाद से अंबाला कैंट आ सकते हैं। साहा से शहजादपुर, हंडेसरा, पंजोखरा साहिब से होकर भी अंबाला आया जा सकता है। उधर, अंबाला से यमुनानगर जाने वाले वाहन शाहबाद से साहा, मुलाना से होकर यमुनानगर जा सकते हैं व पंजोखरा साहिब से हंडेसरा, शहजादपुर, साहा, मुलाना से भी यमुनानगर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल- 112 पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साहा चौक से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है। ट्रैफिक को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस की टीमें साहा चौक पर तैनात हैं।
ट्रैफिक एसआई पीतांबर ने बताया कि अंबाला रिंग रोड का निर्माण कार्य चलने के कारण पुलिस ने अंबाला से यमुनानगर आने-जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया है। यह रूट डायवर्ट 31 जनवरी से चार फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक रहेगा। यमुनानगर से अंबाला आने वाले वाहन साहा चौक से शाहबाद व शाहबाद से अंबाला कैंट आ सकते हैं। साहा से शहजादपुर, हंडेसरा, पंजोखरा साहिब से होकर भी अंबाला आया जा सकता है।

उधर, अंबाला से यमुनानगर जाने वाले वाहन शाहबाद से साहा, मुलाना से होकर यमुनानगर जा सकते हैं व पंजोखरा साहिब से हंडेसरा, शहजादपुर, साहा, मुलाना से भी यमुनानगर जा सकते हैं। आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल- 112 पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साहा चौक से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है। ट्रैफिक को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस की टीमें साहा चौक पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed