फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   VB-Jiramji Scheme to Prove a Milestone in Village Development: Jagmohan

वीबी-जीरामजी योजना गांवों के विकास में साबित होगी मील का पत्थर : जगमोहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
VB-Jiramji Scheme to Prove a Milestone in Village Development: Jagmohan
वीबी-जीरामजी योजना गांवों के विकास में साबित होगी मील का पत्थर : जगमोहन - फोटो : वीबी-जीरामजी योजना गांवों के विकास में साबित होगी मील का पत्थर : जगमोहन
- काछवा में जन सम्मेलन एवं लॉन्च इवेंट में विधायक ने गिनाए नई योजना के लाभ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ग्राम पंचायत काछवा में गुरुवार को वीबी-जीरामजी के जन सम्मेलन एवं लॉन्च इवेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक जगमोहन आनंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य देश के गांवों के समग्र विकास को नई गति देना है और वीबी-जीरामजी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विधायक ने कहा कि नई योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में एक जुलाई से विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन लागू हो चुका है, जिसके तहत ग्रामीण श्रमिकों को पहले की अपेक्षा अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा में जहां 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी, वहीं नई योजना में 125 दिन तक रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम में जिला परिषद के सीईओ अमित कुमार सहित कई अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed