{"_id":"68f29fe67a20d668f50ce92a","slug":"various-information-related-to-dairy-farming-was-given-ambala-news-c-36-1-amb1003-151610-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डेयरी फार्मिंग से संबंधित विभिन्न जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डेयरी फार्मिंग से संबंधित विभिन्न जानकारी दी
Sat, 18 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र तेपला में 11 दिवसीय व्यवसायिक डेयरी फार्मिंग एवं चारा उत्पादन विषय पर प्रशि
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कृषि विज्ञान केंद्र तेपला के तत्वावधान में 11 दिवसीय व्यवसायिक डेयरी फार्मिंग एवं चारा उत्पादन विषय पर प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. उपासना सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि वैज्ञानिक तरीके से डेयरी फार्मिंग करें और नवीनतम तकनीकों को अपनाते हुए अधिकाधिक लाभ उठाएं। त्योहारों के दौरान शुद्ध पनीर और खोया नहीं मिल पाता, इसलिए दूध का मूल्य वर्धन करके घर पर स्वच्छ तरीके से तैयार किए गए खोये एवं पनीर को मार्केट में बेच सकते हैं।
केंद्र के पशुपालन विशेषज्ञ डॉ. राजन मिश्रा ने प्रशिक्षण के दौरान डेयरी फार्मिंग से संबंधित विभिन्न जानकारी दी। केंद्र के प्राकृतिक खेती प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने देसी गाय रखने एवं गोमूत्र एवं गोबर का सदुपयोग करने का आह्वान किया। अंत में 15 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।