फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vaman Dwadashi Fair: Rasleela and Holi of flowers will add colors

Ambala News: वामन द्वादशी मेले की 40 युवाओं के हाथों में कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:55 AM IST
विज्ञापन
Vaman Dwadashi Fair: Rasleela and Holi of flowers will add colors
अंबाला सिटी। उत्तर भारत का सबसे बड़ा ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेला इस बार भव्य होगा। मेले का इतिहास 100 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है। अबकी बार मेले के आयोजन को लेकर 40 से 50 युवाओं के हाथों में कमान है। यह युवा स्टेज से लेकर शोभायात्रा और हिंडौलों के लिए जिम्मेदारी देखेंगे।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म सभा प्रधान व मेला संयोजक नरेश अग्रवाल ने बताया कि यह मेला 1913-14 से अंबाला शहर में होता आ रहा है। यह उत्तर भारत का ऐतिहासिक मेला है। सभा 1913 से ही मेला आयोजन करती आ रही है, मगर 1963 में सभा पंजीकृत हुई थी। पहले ग्रामीण एरिया समेत दूर-दूर जगहों से भी मेला देखने के लिए लोग पहुंचते थे। मेले के दिन कुश्ती का आयोजन भी होगा। सभा मेले को भव्य रूप से मनाने के लिए तैयारी कर रही है। इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले मेला ज्यादा भव्य होगा।
विज्ञापन

शोभायात्रा में पहुंचेंगे पांच मशहूर बैंड

सबसे ज्यादा आकर्षक का केंद्र जबलपुर का श्री श्याम अंतरराष्ट्रीय बैंड रहेगा। यह बैंड धार्मिक और देशभक्ति की धुन से आकर्षक का केंद्र होगा। इसके अलावा आगरा, दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के बैंड भी मेले में अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायक हेमंत बृजवासी भी बढ़ाएंगे मेले की शोभा

श्री सनातन धर्म सभा प्रधान एवं मेला संयोजक नरेश अग्रवाल ने बताया कि 24 सितंबर की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें मशहूर गायक हेमंत बृजवासी भजनों की प्रस्तुति देंगे। 25 सितंबर को श्रद्धालु हिंडौलों के दर्शन करेंगे और 25 सितंबर रात को ही आतिशबाजी होगी। आतिशबाजी के लिए सहारनपुर से कलाकार आएंगे। इसी दिन कार्यक्रम में वृंदावन से वंदना श्री से अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में रासलीला और फूलों की होली खेली जाएगी।


तैयारियां शुरू, सदस्यों ने की झंडा पूजा


श्री सनातन धर्म सभा अंबाला शहर की ओर से आयोजित ऐतिहासिक मेला वामन द्वादशी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बारे में सभा के सभी सदस्यों ने मिलकर झंडा पूजन का कार्य संपन्न किया। इसके साथ मेले का पंडाल बंधना शुरू हो गया। झंडा पूजा विधि विधान के साथ सभा के प्रधान व मेला संयोजक नरेश अग्रवाल, सह संयोजक अरविंद अग्रवाल लक्की ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर की। साथ ही बुधवार को श्री वामन भगवान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भी दूसरा दिन रहा और रवि अग्रवाल ने परिवार के साथ प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा की पूजा की। इस बार पंडाल का कार्य राजपुरा और लाइट का काम करनाल से करवाया जा रहा है और इस बार पंडाल व लाइट का बहुत ही भव्य रूप निकल कर आएगा। 24 सितंबर को सुबह 8 बजे पुरानी अनाज मंडी पंडाल में सर्वप्रथम भूमि पूजन होगा। उसके पश्चात प्रभु की यात्रा सुबह 11 बजे बड़े ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू होगी व इस बार श्री वामन भगवान की मूर्ति को भी स्थापना से पहले शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण करवाया जाएगा।

इस अवसर पर सभा के सचिव सोहन लाल परवंदा, कोषाध्यक्ष कुलभूषण गोयल, विनोद बंसल, संतलाल अग्रवाल, अविनाश सिंगला, नितिन गोयल, रवि अग्रवाल, साहिल गुप्ता, रोबिन जिंदल, गगन अग्रवाल, अभी जिंदल, राजू मग्गो, अमन सूद, अर्पित अग्रवाल, पंडित नंद किशोर, पंडित कुलदीप शर्मा और पंडित कांति लाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed