फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Urban voters' enthusiasm cools down in the by-Urban voters' enthusiasm cools down in the by-election for the post of mayorelection for the post of mayor

Ambala News: मेयर पद पर उपचुनाव में शहरी मतदाताओं का उत्साह ठंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Urban voters' enthusiasm cools down in the by-Urban voters' enthusiasm cools down in the by-election for the post of mayorelection for the post of mayor
अंबाला सिटी। नगर निगम के मेयर पद पर उपचुनाव के लिए शहरी मतदाताओं ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। मौसम सुहावना होने के बाद भी मतदाता सुस्त दिखे। सुबह से शाम तक 191 मतदान केंद्रों पर धीरे-धीरे कर मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचे।
विज्ञापन

किसी भी पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह नहीं दिखा। ऐसा पहली बार हुआ है जब शाम के छह बजे तक भी 30 प्रतिशत मतदान भी नहीं हो सका था। हालात ऐसे बन गए कि प्रशासन को बाजार में दुकानों को बंद कराना पड़ा। वहीं, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को अंतिम समय में मतदान से छूट गए लोगों को घरों से निकालने की अपील करते देखा गया।
विज्ञापन

पिछले चुनाव में बेहतर था मतदान
अगर पिछले नगर निगम के चुनावों से तुलना करें सबसे कम मतदान फीसद इसी बार रहा है। जून 2013 को हुए नगर निगम चुनाव के लिए 67 फीसद मतदाताओं ने अपने हक का इस्तेमाल किया था। उस दौरान मतदाताओं ने उत्साह दिखाया था। इसके बाद वर्ष 2020 में 56.3 फीसद मतदाता ही मतदान करने के लिए बूथों पर पहुंचे थे। उस दौरान एक लाख 87 हजार मतदाताओं में से एक लाख पांच हजार 670 मतदाताओं ने ही मतदान किया था यानी करीब 82 हजार लोग वोट डालने के लिए आए ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बड़े बूथों पर भी कम दिखा रुझान

मतदान के लिए सबसे आगे रहने वाले पोलिंग बूथ राजकीय आईटीआई, पुलिस लाइन स्कूल, मॉडल टाउन राजकीय स्कूल, सेक्टर-9 राजकीय स्कूल, राजकीय स्कूल जंडली, बलदेव नगर में भी फीका ही माहौल रहा। कई पोलिंग बूथ तो ऐसे भी रहे, जहां पोलिंग बूथ टीम मतदाताओं के आने के लिए राह ताकती रही, यहां मतदाता कम पहुंचे। सभी पोलिंग बूथ पर मतदाता एक-दो करके पहुंच रहे थे। कहीं भी ऐसी लंबी लाइन मतदान को लेकर देखने को नहीं मिली।




पिछले दो चुनाव में ऐसे दिखा ट्रेंड..



बीते वर्ष मई में लोकसभा और अक्टूबर माह में विधानसभा चुनाव हुए थे। इन चुनाव में भी मतदाताओं ने रुझान दिखाया था। लोकसभा चुनाव की बात करें तो अंबाला छावनी विधानसभा में दो लाख एक हजार 591 मतदाताओं में से एक लाख 23 हजार 440 मतदाताओं ने मतदान किया था। यह 61.2 प्रतिशत रहा था। इसी तरह अंबाला सिटी विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 56 हजार 355 में से एक लाख 58 हजार 271 मतदाताओं ने मतदान किया था। यह 61.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी तरह अक्तूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में छावनी में एक लाख 32 हजार 282 मत पड़े थे। यह 64.3 प्रतिशत रहा था। इसी तरह अंबाला सिटी में एक लाख 64 हजार 908 मत के साथ 62.9 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed