{"_id":"63389d0196bad36ad61d3900","slug":"uproar-over-indecent-remarks-against-cow-protectors-ambala-ambala-news-knl123076183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरक्षकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरक्षकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर किया हंगामा
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के सदस्य। संवाद
- फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी के सेक्टर सात में रहने वाली एक महिला ने गोरक्षकों के खिलाफ अपने मोबाइल स्टेट्स पर अपशब्द लिखकर अभद्र टिप्पणी की है। इसके खिलाफ राष्ट्रीय बजरंग दल व गौ रक्षा सेवा दल हरियाणा के सदस्यों ने एसपी कार्यालय के समक्ष हंगामा किया और महिला के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएसपी को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला प्रधान देवी लाल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला प्रधान शीशपाल मोर, गौ रक्षक दल के जिला प्रधान जगदेव संधू, गौ रक्षा सेवा दल के सदस्य राहुल छाबड़ा, वंदेमातरम संस्था के जिला प्रधान भरत सिंह, भगवान परशुराम संस्था के जिला प्रधान विकास शर्मा के नेतृत्व में संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने महिला के प्रति रोष व्यक्त किया। ज्ञापन में बताया गया कि उपरोक्त महिला की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
गोरक्षक ने कहा कि लंपी महामारी के चलते राष्ट्रीय बजरंग दल, गो रक्षा दल हरियाणा व विभिन्न संस्थाओं की ओर से जमीनी स्तर पर हजारों कार्यकर्ताओं के सहयोग से गायों का उपचार किया जा रहा है। गायों की सेवा के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं। इस प्रकार के किए गए कार्य गौसेवा दलों की ओर से सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो अंबाला सिटी की एक महिला ने अपशब्द लिखकर अभद्र टिप्पणी की है। उस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए। गोरक्षकों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से इस महिला पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वह सभी संगठन बड़ा आंदोलन करेंग।
अंबाला शहर के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं की ओर से एक महिला पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में संस्थाओं के पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि इस पूरे मामले में निश्पक्ष जांच कर महिला के प्रति कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - रमेश कुमार, डीएसपी अंबाला सिटी।