फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uproar in Mulana police station over assault case

Ambala News: मारपीट मामले में मुलाना थाने में हंगामा

Mon, 01 Apr 2024 07:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Mulana police station over assault case
मुलाना। मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों की ओर से ग्रामीणों के साथ थाने में हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने शुक्रवार देररात नारेबाजी की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक विरोध के बाद गांव सरपंच मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष को समझाते हुए पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने मारपीट के मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों को शनिवार काबू कर कोर्ट में पेश कर दिया। मुलाना थाना के कार्यवाहक प्रभारी अमित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों को काबू कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि 26 मार्च की रात को मारपीट हुई थी और पुलिस में शिकायत दे थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बता दें कि इस मामले में मुलाना थाना पुलिस को शिकायत देते हुए कमलेश ने बताया था कि वह सरकारी डिपो से राशन लेकर अपने घर आ रही थी। तभी रास्ते में टंगैल रोड पर राहुल उनके सामने आया और इधर-उधर होने लगा। बेटा साथ में था और उसने केवल देखा ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में राहुल ने गाली गलौज शुरू कर दी। उस समय तो वह अपने घर लौट आई लेकिन 26 मार्च को राहुल ने अरविंद व जितेंद्र सैनी व अन्य ने रात के समय उनके घर पर हमला कर दिया। मारपीट में उसके अलावा बेटी शंकी व जेठ के लड़के संजीव पर रॉड व डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed