फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Update all components of ICT lab: Mamta

आईसीटी लैब के सभी घटकों को करें अपडेट : ममता

Sat, 12 Jul 2025 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 12 Jul 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Update all components of ICT lab: Mamta
अंबाला सिटी। स्कूल शिक्षा निदेशालय में मॉडल संस्कृति स्कूल की अतिरिक्त निदेशक ममता ने सरकारी स्कूलों में छात्रों को डिजिटल माध्यम से दी जा रही शिक्षा की जांच के लिए शुक्रवार को पांच स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घेल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइस, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरा मार्केट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर शामिल रहे। स्कूलों में निरीक्षण के बाद जिला शिक्षा सदन के सभागार में अतिरिक्त निदेशक ममता ने बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि डिजिटल बोर्ड का भरपूर उपयोग किया जाए। आईसीटी लैब के सभी घटक को अपडेट किया जाए, ताकि छात्र तकनीकी रूप से सशक्त बन सकें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में सभी डिजिटल बोर्ड, लैंग्वेज लैब, कंप्यूटर, टैबलेट के उपयोग की स्थिति का जायजा लिया गया और डिजिटल संसाधनों की स्थिति जांची गई।उन्होंने कहा कि छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा नियमित रूप से प्रदान की जाए और पाठ्यक्रम अनुसार पढ़ाई सुनिश्चित की जाए। लैंग्वेज लैब का नियमित रूप से संचालन कर विद्यार्थियों की भाषाई दक्षता को बढ़ाया जाए। टैबलेट्स का रिकॉर्ड जिला और स्कूल स्तर पर पारदर्शी तरीके से रखा जाए। स्कूलों में साफ-सफाई की व्यवस्था विशेष रूप से डिजिटल उपकरण के आसपास बेहतर हो। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को डिजिटल माध्यमों का प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वह प्रभावशाली शिक्षण कर सकें। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन विद्यालय में जिला अंबाला और पंचकूला के सभी नव-पदोन्नत प्रधानाचार्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक पहुंचे। उन्होंने सभी से विद्यालयों में कैसे बेहतर कार्य किया जाए और सरकारी विद्यालयों में प्रदान सभी डिजिटल संसाधनों के सदुपयोग इत्यादि पर भी चर्चा की। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, जिला संसाधन समन्वयक ज्योति रानी, उप जिला शिक्षा अधिकारी अशोक राणा और प्रमोद राणा, जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज,खंड शिक्षा अधिकारी, जिला उल्लास कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार और सभी प्रधानाचार्य शामिल रहे। सभी अधिकारियों और प्रधानाचार्यों ने अपने क्षेत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक दविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा निरीक्षण
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों को डिजिटल माध्यम से दी जा रही शिक्षा को जांचने के लिए सरकार की ओर से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट 15 जुलाई मुख्यालय को सौंपनी है। मुख्यालय को लगातार शिकायत मिल रही थी कि टैब और डिजिटल बोर्ड सही से कार्य नहीं कर रहे हैं। आए दिन विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी शिकायत मिली थी कि डिजिटल बोर्ड अलॉट कर दिए हैं, मगर उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इन शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग ने डिजिटल शिक्षा के इस्तेमाल और उनके रखरखाव को जांचने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed