{"_id":"611578cf8ebc3e7515569200","slug":"unreserved-train-will-run-on-kalka-shimla-track-from-august-15-ambala-news-knl797996100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला ट्रैक पर 15 अगस्त से चलेगी अनारक्षित ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला ट्रैक पर 15 अगस्त से चलेगी अनारक्षित ट्रेन
विज्ञापन
अंबाला। कालका-हावड़ा ट्रेन नंबर 02311 और 12 में सफर करने वाले पर्यटक अब बिना किसी परेशानी के शिमला तक सफर कर सकेंगे। रेलवे ने कालका-हावड़ा के साथ लिंक ट्रेन चलाने का फैसला किया है जोकि कालका से शिमला के बीच 15 अगस्त से चलेगी।
वर्ल्ड हैरिटेज सेक्शन कालका-शिमला पर लगातार बढ़ रही पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे अंबाला मंडल ने नई अनारक्षित ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में 15 अगस्त से होगा। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04543 कालका रेलवे स्टेशन से तड़के 3:30 बजे रवाना होकर सुबह 8:55 बजे शिमला पहुुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 04544 शिमला रेलवे स्टेशन से दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर रात 8:10 बजे कालका पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव बीच रास्ते के 16 स्टेशनों पर होगा। ट्रेन 96 किलोमीटर का सफर लगभग 5:30 घंटे में पूरा करेगी। ट्रेन संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रेन के संबंध में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 और वेबसाइट पर जानकारी दर्ज कर दी गई है। दरअसल हावड़ा से चलने वाली ट्रेन तड़के 3 बजे कालका स्टेशन पहुंचती है, वहीं कालका से ट्रेन संचालन का समय रात 11:55 बजे का है।