फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unknown car collided with foreign students riding bikes, one dead, one serious

अज्ञात गाड़ी ने बाइक सवार विदेशी छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Unknown car collided with foreign students riding bikes, one dead, one serious
होली अड्डे के पास एक वाहन ने बाइक सवार दो विदेशी छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में भूटान निवासी इन दोनों छात्रों में से एक की मौत हो गई। दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र एमएम अस्पताल में उपचाराधीन है। मुलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 22 वर्षीय बिवेक राय निवासी गांव दमारा, राज्य चुखा भूटान ने बताया कि वह मुलाना में एक निजी पीजी में रहता है और एमएमयू मुलाना में बीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसने बताया कि शुक्रवार रात वह और उसका दोस्त टीशेरिंग पेलजोर वांगड़ी निवासी गांव दोरोना शहर दगाना, निवासी भूटान मोटरसाइकिल से बराड़ा से निजी काम के बाद वापस एमएमयू के लिए लौट रहे थे। मोटरसाइकिल को वांगड़ी चला रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे जैसे ही वे होली अड्डे पर पहुंचे तो सामने से एक अज्ञात वाहन चालक ने विपरीत दिशा में आकर उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर दे मारी। मोटरसाइकिल सवार दोनों विदेशी छात्र उछलकर दूर गिरे व उन्हें गंभीर चोटें आई। हादसे का अंजाम देने वाला आरोपी वाहन चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायल छात्रों को एमएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने टीशेरिंग पेलजोर वांगड़ी को मृत घोषित कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। जांच अधिकारी नवीन राणा के अनुसार भूटान एंबेसी द्वारा शव को वहीं के एक छात्र को सौंपने के निर्देश दिए थे। उन्होंने पोस्ट मार्टम कराकर शव को उक्त छात्र को सौंप दिया है। जोकि उसे भूटान ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed