अंबाला सिटी। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की ओर से शहर स्थित रोडवेज कार्यशाला में यूनियन कार्यालय में बैठक हुई।
इस बैठक में यूनियन नेताओं ने डिपो स्तर की समस्याओं पर चर्चा की। जिसमें मांगों से वंचित कर्मचारियों की एलटीसी का भुगतान करवाना, बकाया ओवर टाइम दिलाना, कर्मशाला में सफाई कर्मचारियों की कमी को पूर्ण कराना सहित अन्य समस्याएं शामिल हैं।
इस दौरान यूनियन की कार्यशैली से प्रभावित होकर चालक कुलवंत सिंह, चालक स्वर्ण सिंह, परिचालक पंकज कुमार, कारपेंटर सुरेश शर्मा यूनियन से जुड़े। यह बैठक डिपो प्रधान राज सिंह धनोआ की अध्यक्षता में आयोजित हुई, इसके बाद साथियों ने यूनियन की विचार धारा का सम्मान करते हुए देश हित, विभाग हित एवं कर्मचारी हित में एक साथ काम करने का प्रण लिया। इस अवसर पर डिपो प्रधान रविंद्र राणा, सचिव पुष्पराज सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद