फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unemployed youth shown as student in family identity card

Ambala News: परिवार पहचान पत्र में बेरोजगार युवक को दर्शाया छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Unemployed youth shown as student in family identity card
- उपमंडल अधिकारी ने समस्या सुनकर विभागीय अधिकारियों को निवारण का दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। परिवार पहचान पत्र में बेरोजगार युवक को छात्र दर्शाया गया। यह शिकायत लालपुर गांव के अभिषेक ने एसडीएम शिवजित भारती के समक्ष रखी। एसडीएम ने संबंधित अधिकारी को समस्या का समाधान के निर्देश दिए। उपमंडल कार्यालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में पेंशन, राशन कार्ड की समस्या, खेत में जलभराव सहित अन्य शिकायतें आईं।
शिविर में अधिकतर शिकायतें परिवार पहचान पत्र और समाज कल्याण योजनाओं से जुड़ी रहीं। वार्ड नंबर पांच की गीता रानी, शाहपुर के धर्मपाल और फिरोजपुर के लाल सिंह ने पीपीपी में आय अधिक दर्शाए जाने के कारण बीपीएल कार्ड कटने की पीड़ा बताई, वहीं खानपुर खेड़की गांव की अमरजीत कौर ने विधवा पेंशन और बड़ागांव के ओमपाल ने वृद्धावस्था पेंशन शुरू करवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

जलभराव और राशन डिपो की शिकायत
दूधली गांव के राजकुमार ने शिकायत दी कि गांव के तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर उनके खेत में घुस गया है। इससे फसल बर्बाद हो गई है। वहीं फतेहपुर-80 के डिपो धारक रामधारी ने विभाग से मांग की कि लाभार्थियों की संख्या के अनुसार उन्हें पर्याप्त राशन उपलब्ध कराया जाए। संभालवा निवासी रजनी देवी ने बच्चे के आधार कार्ड में सुधार संबंधी समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed