फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ultimatum of 48 hours to the corporation of street vendors

Ambala News: रेहड़ी संचालकों का निगम को 48 घंटे का अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
ultimatum of 48 hours to the corporation of street vendors
अंबाला सिटी। बस स्टैंड के बाहर धरने पर बैठे रेहड़ी फड़ी संचालक यूनियन के तत्वावधान में पत्रकारवार्ता हुई। इसमें जेजेपी नेता विवेक ललाना और रेहड़ी फड़ी संचालक यूनियन के प्रधान रामदास ने कहा कि रेहड़ी फड़ी संचालक यूनियन का धरना 39वें दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया।
विज्ञापन

इसको लेकर सभी रेहड़ी फड़ी संचालकों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यह सब सिटी विधायक असीम गोयल के इशारे हो रहा है। नगर निगम की बैठक की प्रोसिडिंग में रेहड़ी फड़ी संचालक यूनियन के मुद्दे को हटाया जा रहा है, जबकि मनोनीत पार्षद पूजा चौधरी ने बीते आठ जून को निगम की बैठक में इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया था। जिस पर कार्रवाई के लिए एक कमेटी भी बनाई गई थी, मगर हैरानी की बात यह है कि कमेटी की प्रोसिडिंग की कॉपी तीन दिनों में दी जानी थी, आज 48 दिन बीत जाने के बावजूद नही दी गई।
विज्ञापन

इस मामले में नगर निगम मेयर शक्ति रानी शर्मा बाकायदा पत्राचार कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी उनको कॉपी उपलब्ध नहीं करवाई गई। इस पूरे मामले में बातचीत करने पश्चात उन्हें नीचे के अधिकारियों द्वारा की गई प्रोसिडिंग की कॉपी तो मिल गई, लेकिन कुछ उच्चधिकारियों की ओर से किसी विशेष के इशारे पर प्रोसिडिंग की कॉपी रोकी गई है। वहीं इस प्रोसिडिंग को गायब करने की कोशिशें की जा रही हैं। इस मौके पर रेहड़ी फड़ी संचालक यूनियन सदस्य और जेजेपी नेता विवेक ललाना ने नगरनिगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगले 48 घंटे में प्रोसिडिंग की प्रति उन्हें नही दी गई, तो रेहड़ी फड़ी संचालक यूनियन का धरना प्रदर्शन नगर निगम के बाहर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed