फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   UK educationist took stock of education in Ambala

Ambala News: यूके की शिक्षाविद् ने अंबाला में लिया शिक्षा का जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
UK educationist took stock of education in Ambala
यूके से इंडिया आई डिस्कवरी एजुकेशन की अंतरराष्ट्रीय निदेशक जेनी इवांस अंबाला छावनी में निसा आफि
अंबाला। यूके से इंडिया आई डिस्कवरी एजुकेशन की अंतरराष्ट्रीय निदेशक जेनी इवांस अंबाला छावनी में निसा आफिस पहुंची। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (निसा) देश की शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण बदलाव के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन

इसी मुहिम के तहत निसा यूके की अंतरराष्ट्रीय संस्था डिस्कवरी एजुकेशन के साथ शिक्षा को ऊंचे सोपान पर ले जाने और शिक्षा के रहस्य को उजागर करने के लिए प्रयासरत है। वहीं यहां पहुंचने पर उनका स्वागत निसा के राष्ट्रीय प्रधान डॉ. कुलभूषण शर्मा ने किया। निसा ऑफिस में जेनी इवांस और डॉ. कुलभूषण शर्मा के बीच देश की शिक्षा पर गहन चर्चा हुई। जेनी इवांस के साथ भारत और उपमहाद्वीप डिस्कवरी एजुकेशन के निदेशक विश्वेश चौव्हाण मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूलों की जांची शिक्षा की स्थिति

डिस्कवरी एजुकेशन की अंतरराष्ट्रीय निदेशक जेनी इवांस ने निसा के राष्ट्रीय प्रधान डॉ. कुलभूषण शर्मा और अपनी टीम के साथ अंबाला और पंचकूला के कई स्कूलों में गई और वहां की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जेनी इवांस छावनी के सरस्वती विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल में गई। इसके बाद वह कड़ासन के तेजस पब्लिक स्कूल गई। जेनी इवांस अपनी टीम संग अंबाला के बाद पंचकूला के दून पब्लिक स्कूल गई और वहां की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शर्मा और निसा के पदाधिकारी आशुतोष गौड़, केपी सिंह, डॉ. विक्रांत अग्रवाल, डॉ. जिनेंद्र सैनी, कुलबीर सिंह रावत, विशाल चुघ समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा ने बताया कि देश में विद्यार्थी रटने वाली शिक्षा पद्धति से बाहर आ कर बौद्धिक विकास की ओर अग्रसर हो और इसके लिए निसा प्रयासरत है। इसके लिए निसा यूके की अंतरराष्ट्रीय संस्था डिस्कवरी एजुकेशन के साथ मिलकर शिक्षा के रहस्य को उजागर करने के लिए पहल कर रही है। ऐसा होने से ही विद्यार्थी शिक्षा के माध्यम से अपने करियर को बेहतर बना कर स्वावलंबन की तरफ कदम बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed