फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two youths stole Rs 40 thousand from farmer's pocket

Ambala News: दो युवकों ने किसान की जेब से उड़ाए 40 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Two youths stole Rs 40 thousand from farmer's pocket
अंबाला सिटी। दो युवकों ने मानव चौक के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा करवाने आए किसान की जेब से 40 हजार रुपये चोरी कर लिए और फरार हो गए। शातिर युवकों ने पहले तो किसान को बातों में लगाया और इसी बीच जेब से पैसों वाला लिफाफा निकाल लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सतनाम सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर से सिटी अनाज गया था। घर से 7 हजार लेकर आया था और अनाज मंडी से आढ़ती के पास से 33 हजार लेकर लिफाफे मे डाल कर साइड की जेब में डाले हुए थे। वह जमा करने के लिए सिटी मानव चौक पंजाब नेशनल बैंक आया था। पहले तो बैंक में गया और फोन आया तो बाहर आ गया था। तभी बैंक से दो लड़के पीछे-पीछे बाहर आ गए। नाले के पास ही वह बातों में उलझाने के बाद जेब से 40 हजार रुपये निकालकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गए है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed