{"_id":"698e475707d6e537880ffe0a","slug":"two-youths-arrested-with-smack-and-charas-ambala-news-c-36-1-amb1001-158159-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो युवक स्मैक और चरस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो युवक स्मैक और चरस के साथ गिरफ्तार
Fri, 13 Feb 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 13 Feb 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बुधवार की शाम को टांगरी बांध रोड पर घेराबंदी कर दो युवकों को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सौरभ और अंकित के रूप में हुई है, जो इलाके में नशा सप्लाई करने की फिराक में थे।
एएनसी के एएसआई अमरजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू प्रीत नगर के रहने वाले दो युवक भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर बब्याल गांव की तरफ जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव के नजदीक श्मशान घाट के पास नाकाबंदी की। शाम करीब 6:10 बजे जब दोनों युवक पैदल आते दिखे, तो टीम ने घेराबंदी कर उन्हें काबू कर लिया। सौरभ के पास से 15 ग्राम हेरोइन (स्मैक) और अंकित के पास से 125 ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद हुई। पुलिस ने इनके पास से दो आईफोन और 320 रुपये की नकदी भी जब्त की है। एएनसी प्रभारी ऋषिपाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी ताकि इस नेटवर्क में संलिप्त अन्य आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। संवाद