{"_id":"6ae656ecdc51de0994077fcb","slug":"two-youths-arrested-in-activa-theft-case-ambala-news-c-36-1-amb1002-172087-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक्टिवा चोरी के मामले में दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक्टिवा चोरी के मामले में दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला। छावनी पुलिस ने नमस्ते चौक रामबाग रोड के पास से एक्टिवा चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोमीन (निवासी मुस्लिम कॉलोनी) और सलीम (निवासी मुस्लिम बस्ती, टांगरी बांध) को दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर कुल दो चोरीशुदा एक्टिवा बरामद की गईं। अदालत के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
50 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
मुलाना। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-मुलाना टीम ने 50 ग्राम हेरोइन के साथ मोहित उर्फ एलईडी (निवासी ग्वाल मण्डी, रामबाग रोड, छावनी) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर थाना छावनी क्षेत्र में यह दबिश दी गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अदालत से रिमांड पर लेकर पुलिस तस्करी के इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों को खंगाल रही है। संवाद
गाड़ी की बैटरी चोरी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
साहा। थाना साहा पुलिस ने क्षेत्र के गांव खानपुर में गाड़ी की बैटरी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही राजेश कुमार ने बताया कि निर्मल सिंह (निवासी गांव सपेहड़ा, थाना महेशनगर) ने 30 अक्तूबर 2026 को बैटरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र (निवासी गांव लण्डी, थाना शाहबाद, कुरुक्षेत्र) को दबोच लिया और चोरीशुदा बैटरी बरामद कर ली। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
हेरोइन तस्करी मामले में दूसरा आरोपी पकड़ा
साहा। एएनसी टीम ने थाना अंबाला शहर में दर्ज 8 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में एक अन्य संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने डेहा कॉलोनी की एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर सुमित कुमार (निवासी डेहा कॉलोनी) का नाम सामने आया था। एएनसी टीम प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 30 अक्तूबर को सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद