फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two years later ascended to handle accused of misconduct

दो साल बाद हत्थे चढ़ा दुराचार का आरोपी

Thu, 24 Apr 2014 12:52 AM IST
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला Updated Thu, 24 Apr 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two years later ascended to handle accused of misconduct
नारायणगढ़। लगभग दो साल के बाद दुराचार के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी पीड़िता को नारायणगढ़ के बस स्टैंड पर वाहन में लाया था। जहां युवती को नशीली चाय पिलाई थी। इसके बाद आरोपी ने किया दुराचार की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता का आरोप था कि दुष्कर्म के बाद पैदा हुआ बच्चा आरोपी मोहित का है, जिसकी पुष्टि डीएनए रिपोर्ट के बाद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह है मामला
गांव बतौड़ थाना बरवाला जिला पंचकूला की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि अप्रैल 2012 में उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने लिफ्ट के बहाने कार में बिठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे नारायणगढ़ के बस अड्डे पर ले आया। बकौल पीड़िता युवक ने उसे इस दौरान चाय पिलाई जिसमें उसने नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बाद पैदा हुए बच्चे का असली बाप यही मोहित है। पुलिस ने हर पहलू से मामले की जांच की। डीएनए टेस्ट के बाद पीड़िता के आरोपों की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने अब दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

डेढ़ साल तक किया इंतजार
दुष्कर्म की शिकायत पर कार्रवाई के लिए पीड़िता को डेढ़ वर्ष तक भटकना पड़ा था। उसने पुलिस के स्थानीय अधिकारियों से लेकर आला अधिकारियों तक गुहार लगाई थी। फिर कहीं जाकर एडीजीपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने मोहित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में डीएनए रिपोर्ट अहम दस्तावेज है, जिससे पीड़िता को न्याय मिलेगा।
- कृष्ण कुमार, एएसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed