फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two police posts are ready, crime will be curbed

Ambala News: दो पुलिस चौकी तैयार, अपराध पर लगेगा अंकुश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two police posts are ready, crime will be curbed
नई हाउसिंग बोर्ड चौकी में बनाई गई आधुनिक किचन। संवाद
अंबाला। जल्द ही छावनी वासियों को हाउसिंग बोर्ड की नई पुलिस चौकी की सौगात मिलेगी। यह चौकी सुरक्षा के लिहाज से काफी कारगर सिद्ध होगी। चौकी का निर्माण सुभाष पार्क सामने किया जा रहा है और इसका कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार आगामी 15 दिन के अंदर यह चौकी तैयार करके प्रशासन के सुपुर्द कर दी जाएगी। इस चौकी का निर्माण पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की ओर से कराया गया है।
विज्ञापन

1.32 करोड़ रुपये खर्च
हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी का शिलान्यास तत्कालीन गृहमंत्री और मौजूद परिवहन और बिजली मंत्री अनिल विज की ओर से 31 अगस्त 2023 को किया था। चौकी के नए भवन के निर्माण पर लगभग डेढ़ करोड़ की लागत आई है। चौकी में 8 से 9 कमरे बनाए गए हैं। वहीं लोगों के बैठने के लिए भी अलग से गैलरी तैयार की गई है। इसके अलावा बंदी गृह, किचन और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसी बाजार की चौकी भी तैयार
अंबाला छावनी के बीसी बाजार में भी नई पुलिस चौकी के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। यहां बिजली फिटिंग सहित अन्य रंग-रोगन का कार्य चल रहा है। इस चौकी के निर्माण पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें आधुनिक सुविधाओं से सहित कार्यालय कर्मचारियों के लिए भी कमरे और शौचालय बनाए हैं। स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए चौकी में आरओ सिस्टम भी लगाया गया है।
वर्जन
दोनों चौकियों का काम अंतिम चरण में है। आगामी 15 दिनों में दोनों चौकियों को तैयार करके प्रशासन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
कमल किशोर, एसडीओ, एचपीएचसी।

नई हाउसिंग बोर्ड चौकी में बनाई गई आधुनिक किचन। संवाद

नई हाउसिंग बोर्ड चौकी में बनाई गई आधुनिक किचन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed