फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two police outpost in-charges face action for laxity in theft cases.

Ambala News: चोरी के मामलों में ढिलाई बरतने पर नपे दो चौकी प्रभारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two police outpost in-charges face action for laxity in theft cases.
अंबाला कैंट में हाउसिंग बोर्ड चौकी के इंचार्ज कैबिनेट मंत्री अनिल विज को सफाई देते हुए। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। मुझे जानते हो मेरा नाम अनिल विज है... एक बार फिर से अंबाला छावनी में सरकारी महकमों पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज की सख्ती देखने को मिल रही है। वीरवार को ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने लंबे समय बाद आधिकारिक रूप से दरबार लगाकर छावनी के निवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने और एक अन्य मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी करने पर अंबाला छावनी के हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी और तोपखाना पुलिस चौकी प्रभारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इतना ही नहीं बल्कि फोन पर ही अधिकारियों को काम न करने पर नसीहत भी दे डाली।

एफआईआर दर्ज न करने वालों अफसरों पर भड़के
स्टाफ रोड निवासी युवती ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत दी कि 9 सितंबर को उनके घर में चोरों ने जबरन दाखिल होकर उसके पिता को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और चोर घर से 20 तोले सोना व नकदी चोरी कर ले गए। युवती का आरोप था कि इस मामले में तोपखाना पुलिस चौकी को शिकायत देने के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं की। जबकि उनके पास सीसीटीवी फुटेज भी है। आज जब उसने पुलिस को बताया कि वह मंत्री अनिल विज को शिकायत देने जा रही है तो उन्होंने आनन-फानन में केस दर्ज किया गया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मामले में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तोपखाना पुलिस चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब सारे सबूत हैं तो उसके बावजूद भी क्यों कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

-------------
चौकी प्रभारी ने नहीं की कार्रवाई
चोरी के अन्य मामले में कच्चा बाजार निवासी पुजारी ने मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि मंदिर में उसके कमरे का ताला कुछ दिन पहले टूटा हुआ था और सामान चोरी था। इस मामले में उसने हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में 5 सितंबर को शिकायत की थी, मगर उसकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही एफआईआर दर्ज की। पुजारी की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज जब पुलिस अधिकारियों से जवाब-तलब किया तो वह बगलें झांकने लगे। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में चौकी इंचार्ज को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
चौड़मस्तपुर एसडीओ के खिलाफ जांच के निर्देश

गांव नडियाली निवासी किसान ने बताया कि उनके खेत में पहले ट्यूबवेल लगा था। वर्ष 2025 में यह कनेक्शन काट दिया गया। इसके कुछ दिनों बाद उसने दोबारा कनेक्शन के लिए आवेदन किया जबकि उसके ऊपर कोई भी बिल लंबित नहीं है। एक वर्ष होने पर भी चौड़मस्तपुर सब डिवीजन द्वारा उसका कनेक्शन बहाल नहीं किया गया जबकि पानी नहीं लगने से उसकी खेती भी खराब हुई। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मामले में एसडीओ के खिलाफ जांच के निर्देश एसई अंबाला को दिए। इसी तरह एक अन्य मामले में रामपुर सरसेहड़ी में ट्रांसफार्मर के उपयोग में नहीं होने के बावजूद उसे उतारने में देरी की शिकायत पर भी उन्होंने जांच के निर्देश दिए।
विवाहिता की मौत के मामले में जांच करेगी एसआईटी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज को महेशनगर से आए लोगों ने विवाहिता की मौत के मामले में शिकायत देते हुए मामले में जांच की मांग की। उनका आरोप था कि विवाहिता की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है जबकि यह हत्या न होकर आत्महत्या का केस है। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में एसआईटी गठित कर मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।
पेंशन संबंधी समस्याओं को एक सफ्ताह में निपटाएं

दरबार के दौरान पेंशन से संबंधित कई शिकायत ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष आई। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि वह अपनी समस्या हल कराने के लिए विभागीय कार्यालय जाते है, मगर वहां से उन्हें कोई न कोई बहाना लगाकर वापस भेज दिया जाता है। मंत्री अनिल विज ने इन मामलों में समाज कल्याण अधिकारी को फोन पर कड़ी फटकार लगाई और अगले सप्ताह से पहले इन मामलों में हल करने के निर्देश दिए। पहली शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बुढ़ापा पेंशन बीते वर्ष दिसंबर माह से बंद है, वह कई बार विभाग के चक्कर लगा चुकी है, मगर वहां यहीं कहा जाता है कि चंडीगढ़ से डाटा ठीक कराया जा रहा है। इसी तरह महेशनगर निवासी एक अन्य महिला की पेंशन भी कटने की शिकायत आई, महिला का आरोप था कि विभाग की गलती से उसका गलत नाम चढ़ गया है जिस वजह से उसकी पेंशन नहीं लग रही। विभाग के दस चक्कर लगाने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसी प्रकार दीना की मंडी निवासी महिला ने भी पेंशन से जुड़ी समस्या ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष रखी जिनपर उन्होंने विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।
टांगरी बांध रोड कर कालोनियों में चोरी पर लगाई फटकार

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष टांगरी बांध के साथ लगती कालोनी गणेश विहार व अन्य क्षेत्रों में चोरी की अलग-अलग शिकायतों पर महेशनगर थाना प्रभारी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि चोरियों के मामलों में कार्रवाई की जाए और इलाकों में गश्त को बढ़ाते हुए सुरक्षा प्रदान की जाए। वहीं शिकायतकर्ताओं ने टांगरी बांध रोड पर स्ट्रीट लाईट नहीं होने की भी शिकायत की जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद के ईओ को यहां स्ट्रीट लाईट पोल लगाकर लाइट लगाने के निर्देश दिए।

इन मामलों में भी ऊर्जा मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

जनसुनवाई के दौरान लालकुर्ती निवासी ने डिस्पेंसरी का किराया जमा नहीं होने परे डिस्पेंसरी बंद होने, शास्त्री कालोनी निवासी व्यक्ति ने उसके साथ 48 लाख साइबर फ्रॉड में केवल 14 रिकवरी होने व शेष रिकवरी की मांग की, हाउसिंग बोर्ड निवासी व्यक्ति ने क्षेत्र में पानी निकासी प्रभावित होने, फुटबाल चौक पर नाले में रेहड़ी चालकों द्वारा गंदगी फेंकने, लालकुर्ती निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी द्वारा दीवार कर उसका रास्ता बंद करने, शाहबाद निवासी व्यक्ति ने उसके घर के समक्ष बिजली के पोल रोड पार शिफ्ट करने, तेपला निवासी व्यक्ति ने बिजली की हाईटेंशन तारे शिफ्ट करने, फ्रूटी कंपनी द्वारा कर्मचारी को 28 वर्ष बाद नौकरी से निकालने व अन्य शिकायतें आई जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

अंबाला कैंट में हाउसिंग बोर्ड चौकी के इंचार्ज कैबिनेट मंत्री अनिल विज को सफाई देते हुए। संवाद

अंबाला कैंट में हाउसिंग बोर्ड चौकी के इंचार्ज कैबिनेट मंत्री अनिल विज को सफाई देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed