{"_id":"66b15a0329a964ddc0059c04","slug":"two-people-died-while-digging-a-borewell-ambala-news-c-36-1-amb1002-127551-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बोरवेल कर रहे दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बोरवेल कर रहे दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खेत में बोरवेल के लिए लगाई गई मशीन।
बराड़ा। पानी के लिए खेतों में बोरवेल कर रहे दो व्यक्तियों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बिलासपुर के गांव मलिकपुर नानू सिंह निवासी राजेंद्र सिंह (62) ट्यूबवेल के बोरवेल का काम करता था। वह कल चहलमाजरा निवासी हरदीप सिंह के खेतों में बोरवेल खोदने के लिए मशीन खड़ी करके गया था।
सोमवार सुबह करीब साढ़े नाै बजे राजेंद्र सिंह अपने गांव के ही जसबीर सिंह (36) के साथ चहल माजरा पहुंचा और बोरवेल का काम शुरू कर दिया। खेत मालिक हरदीप सिंह उनके लिए चाय लेने अपने घर चला गया। जब वह लौटा तो देखा दोनों बेसुध थे। हरदीप ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को एमएम अस्पताल मुलाना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बलदेव सिंह के अनुसार जहां बोरवेल का काम किया जा रहा था, वहां से हाईटेंशन तार गुजर रही हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि शायद जब यह दोनों बोरवेल के लिए पाइप लगा रहे थे और पाइप ऊपर गया होगा तो हो सकता है पाइप में हाईटेंशन तार से करंट आ गया और जिससे उनकी मौत हो गई। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत पता चलेगी।
गांव मलिकपुर नानूसिंह के सरपंच जसविन्द्र सिंह ने बताया कि राजेन्द्र कुमार कई वर्षों से बोरवेल का काम करता था। उसके दो बेटे हैं, जिनमें एक सेना से रिटायर होकर हरियाणा पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जबकि दूसरे बेटे दीप ने गांव में ही पेट्रोल पंप खोल रखा है। वहीं, जसबीर सिंह अभी अविवाहित था। सरपंच ने बताया कि गांव के दो लोगों की एक साथ हुई अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
वर्जन
अज्ञात कारणों के चलते चहलमाजरा में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों के शव को कब्जे में लेकर एमएम अस्पताल मुलाना पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुलशन कुमार, थाना प्रभारी बराड़ा।