फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two new cases of corona, 14 active cases

कोरोना के दो नए केस, 14 हुए सक्रिय मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
two new cases of corona, 14 active cases
अंबाला सिटी। रविवार को दो नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 40 हजार 784 हो गई। वहीं अभी तक कुल 40 हजार 228 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। दो नए केस मिलने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर 14 हो गए। अभी तक 542 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। रविवार को 661 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इसके अलावा 41 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। कोविन पोर्टल के अनुसार अभी तक कुल 20 लाख 89 हजार 750 कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इनमें 10 लाख 50 हजार 777 को पहली डोज तो 10 लाख 14 हजार 904 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। अभी तक कुल 24 हजार 69 बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं इसलिए सभी को स्वयं भी सुरक्षित रहना है और दूसरों को भी रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed