फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two more arrested in digital arrest case

Ambala News: डिजिटल अरेस्ट मामले में दो और गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two more arrested in digital arrest case
अंबाला। डिजिटल अरेस्ट कर पालम विहार निवासी राजेंद्र कुमार से दो करोड़ 78 लाख रुपये हड़पने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पीयूष गुप्ता और त्यागी गार्डन निवासी लवकेश के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गए गिरोह का रिकॉर्ड खंगाला तो गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी और गोवा में भी करीब 90 शिकायतें ऑनलाइन दर्ज पाई गई है। तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों से पुलिस ने एक लाख 65 हजार रुपये की राशि और 3 मोबाइल बरामद किए हैं। साथ ही आरोपियों के खाते में दो लाख रुपये फ्रीज कराए हैं। मंगलवार कोर्ट में पेश कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

एप से करते थे रुपयों का लेनदेन
साइबर थाना पुलिस अभी तक इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 27 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। साथ ही करीब 17 लाख रुपये खातों में फ्रीज कराए हैं। जांच में सामने आया था कि कम्बोडिया से इस डिजिटल अरेस्ट का नेटवर्क चलता है। जो ठगी की राशि तो इंडिया में अलग-अलग गिरोह के खातों में थोड़ा-थोड़ा डाल देते हैं। बाद में उस पैसे को कमीशन काटकर बिग्गो एप से वापस ले लेते हैं। जांच में फिलहाल 54 गिरोह सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला



छावनी के पालम विहार निवासी 65 वर्षीय रामलुयाया सेतिया और उनकी पत्नी को 29 मार्च साइबर ठगों ने फोन किया था। बोले थे आईवीआर कॉल करने वाले ने कहा कि आपकी आईडी के जितने फोन है वो थोड़ी देर में बंद हो जाएंगे। अगर कोई जानकारी चाहिए तो एक नंबर दबाएं। सामने वाले ने बताया कि आपके खिलाफ मुंबई के अंधेरी थाना में एक मामला दर्ज है। कुछ ही देर में फोन आया कि वह अंधेरी थाने से बोल रहा है। आपके अलावा 17 लोगों पर मामला दर्ज है। एक आरोपी नरेश ने अपनी स्टेटमेंट में आपका नाम लिया है और नरेश पर 497 करोड़ रुपये की हवाला मनी की नेशनल सिक्योरिटी का मामला है। इस तरह से आरोपियों ने झांसे में लेकर खातों की जानकारी मांगी। साइबर ठगों ने मिलकर पत्नी संग कमरे में एक सप्ताह तक डिजिटल अरेस्ट रखकर दो करोड़ 78 लाख रुपये की हड़प लिए थे ।


वर्जन

आमजन से अपील है कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक बने और दूसरों को भी जागरूक करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काॅल करें।
अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed