फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two lakh people were examined under the Nirogi Haryana scheme

Ambala News: निरोगी हरियाणा योजना के तहत दो लाख लोगों की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Two lakh people were examined under the Nirogi Haryana scheme
निरोगी हरियाणा के तहत बैठक के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत करते अ​धिकारी। संवाद
अंबाला सिटी। हरियाणा सरकार की ओर से चलाई निरोगी हरियाणा योजना के तहत जिला अंबाला में 42 प्रतिशत लोगों की ही जांच पूरी हुई है। विभाग ने अभी तक दो लाख 46 हजार 120 लोगों की जांच की है। इनके से 13 लाख 76 हजार 85 टेस्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन

यह अभियान वर्ष 2023 में नवंबर माह में शुरू हुआ था। इसी वर्ष नवंबर माह में लक्ष्य को पूरा करना है। जिला अंबाला में स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य पांच लाख 86 हजार लोगों का हेल्थ चेकअप करने का है। यह चेकअप छह आयु वर्ग की श्रेणियों में किया जाएगा। आयु के आधार पर हेल्थ चेकअप के टेस्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस योजना के तहत 23 तरह की जांच निशुल्क करवाई जा रही है। इसके साथ ही जिन मरीजों में किसी भी बीमारी का लक्षण दिखाई देता है तो उसका उपचार भी सरकार की ओर से ही निशुल्क कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कहीं दूर जांच करवाने के लिए न जाना पड़े। इसके लिए विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्राें में मोबाइल मेडिकल यूनिट भेजी जाती है। इसमें लोगों की जांच की जा रही है। टेस्ट की रिपोर्ट भी दो दिन के भीतर ही मरीज को दे दी जाती है। जिससे वह अपना उपचार शुरू करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आयु वर्गों में हो रही जांच

शून्य से लेकर 6 महीने तक के बच्चे
6 महीने से लेकर 59 महीने तक के बच्चे
6 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के लोग
18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के लोग
40 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के लोग
फिर 80 वर्ष से अधिक के लोग
अलग-अलग आयु वर्ग के आधार पर अलग अलग प्रकार के टेस्ट किए जा रहें है।
13 लाख से अधिक हुए टेस्ट
एचबी- 75854
सीबीसी- 980176
ब्लड शुगर- 96899
सीरम कोलेस्ट्रॉल- 51033
सीरम क्रिएटिनिन- 26754
ब्लड यूरिया- 28233
थाइराइड- 13837
प्रोस्टेट कैंसर- 6840
सर्वाइकल कैंसर- 14414
यूरिन- 82045
वर्जन
गंभीर बीमारियों का पता लगाने के लिए सरकार ने यह अभियान शुरू किया है। लोगों को अपना हेल्थ चेकअप जरूर कराना चाहिए। इससे समय रहते बीमारियों का पता लगाया जा सके। अभी तक दो लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। विभाग का लक्ष्य पांच लाख से अधिक लोगों की जांच करना है।
-डॉ. बलजिंद्र कौर, नोडल अधिकारी, निरोगी हरियाणा, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed