{"_id":"65d278bd8d1a939186015fe6","slug":"two-lakh-people-identified-will-get-bcg-vaccine-for-tb-prevention-ambala-news-c-36-1-ame1006-118564-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो लाख लोग चिह्नित, टीबी बचाव को लगेगी बीसीजी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो लाख लोग चिह्नित, टीबी बचाव को लगेगी बीसीजी वैक्सीन
विज्ञापन
सुखबीर सिंह
अंबाला सिटी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब व्यस्कों को भी बीसीजी का टीका लगेगा। इसके लिए विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में दो लाख व्यस्काें को बीसीजी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इसके लिए विभाग को करीब 67 लाख रुपये का बजट भी जारी हुआ है। इसके साथ ही मुख्यालय की ओर से विभाग को वैक्सीन भी जारी हो चुकी हैं। सोमवार को पंचकूला से इस अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इसके बाद निर्देशानुसार अंबाला व अन्य जिलों में भी यह अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान को लेकर विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में अपना सर्वे पूरा कर लिया है। तो वहीं शहरी क्षेत्र में सर्वे जारी है।
पहले सिर्फ नवजाताें को लगती थी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अधिकारी डॉ जशनप्रीत सिंह ने बताया कि पहले यह वैक्सीन सिर्फ नवजातों को लगाई जाती थी। जिससे उन्हें टीबी के रोग से बचाया जा सके, लेकिन अब टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब व्यस्कों को भी यह वैक्सीन लगाई जाएगी। इस अभियान के पहले चरण में 11 जिलों में यह वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
44570 वैक्सीन हुई जारी
इस अभियान के तहत अंबाला जिला में बीसीजी वैक्सीन लगाने के लिए दो लाख से अधिक लोगों का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए सरकार की ओर से विभाग को वैक्सीन भी जारी हो चुकी है। यह वैक्सीन छह वर्गों में लगाई जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल 44540 वैक्सीन जारी हुई हैं। इन्हें जल्द ही पहुंचाया दिया जाएगा।
इन्हें लगेगी वैक्सीन
- 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को।
- तीन वर्ष पहले जिसका टीबी का उपचार पुरा हुआ हो।
- संक्रमित के साथ रहने वाले परिजनों को।
- नियमित धूम्रपान करने वाले व तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वाले लोगों को।
- वे लोग जिनका वजन बीएमआई के अनुसार न हो।
वर्जन
विभाग की ओर से अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सरकार की ओर से 67 लाख रुपये का बजट भी जारी हो चुका है। निर्देशों के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। इस अभियान के तहत अंबाला जिला में दो लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है।
डॉ. सीमा, डीटीओ अंबाला।