{"_id":"60788c198ebc3ef1095d2c63","slug":"two-killed-13-month-record-broken-294-new-cases-ambala-news-knl67349481","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो की मौत, 13 माह का रिकॉर्ड टूटा, 294 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो की मौत, 13 माह का रिकॉर्ड टूटा, 294 नए केस
विज्ञापन
Two killed, 13-month record broken, 294 new cases
जिले में कोरोना की रफ्तार और भी तेज हो गई है। वीरवार को जिले में रिकॉर्ड 294 नए केस सामने आए और दो लोगों की जान कोरोना ने ली। मार्च 2020 से लेकर एक दिन में अब तक पहली बार 294 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले सितंबर 2020 में करीब 274 केस सबसे ज्यादा पाए गए थे। अभी तक अप्रैल माह में 17 लोगों की जान कोरोना ले चुका है। इन मौत के साथ जिले में अभी तक 178 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। लगातार बढ़ रही मौत के चलते मृत्यु दर 1.8 प्रतिशत हो गई है। 294 नए केस के साथ 16 हजार 341 कोरोना संक्रमित मरीज जिले में हो चुके हैं। इनमें से 14 हजार 469 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें वीरवार को डिस्चार्ज किए गए 162 मरीज भी शामिल हैं। इस समय जिले में 1694 एक्टिव हैं। लगातार पॉजिटिव केस बढ़ने से रिकवरी रेट घटकर 88.54 प्रतिशत रह गई है।
179 मरीज अस्पताल में भर्ती
वहीं, इस समय जिले के विभिन्न अस्पतालों में 179 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इनमें से करीब 100 लोगों की हालत गंभीर हैं। कुछ वेंटिलेटर पर हैं तो कुछ बाईपेप और ऑक्सीजन सपोर्ट के सहारे सांसे ले रहे हैं।
इन दो मरीजों की वीरवार को गई जान
जिन दो मरीजों की वीरवार को मौत हुई हैं। उनमें एक उत्तमनगर अंबाला शहर निवासी 53 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इस मरीज को किडनी की समस्या थी और वेटिंलेटर पर था। दूसरा मरीज 60 वर्षीय महिला दुर्गानगर अंबाला सिटी से है। इस महिला को शुगर और उच्च रक्तचाप की समस्या थी और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी।
विज्ञापन
2 लाख 89 हजार 113 लिए जा चुके सैंपल
जिले में अभी 2 लाख 89 हजार 113 कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं। इस तरह जिले में प्रति दस लाख की आबादी पर 2 लाख 56 हजार 306 सैंपल लिए जा चुके हैं। लिए गए सैंपलों में से 42 हजार 328 सैंपल एंटिजन टेस्टिंग किट से किए गए हैं।
यहां से मिले नए मरीज
142 मरीज अंबाला सिटी से, 51 अंबाला कैंट से, शहजादपुर से 18, मुलाना से 25, बराड़ा से 17, नारायणगढ़ से 5, चौड़मस्तपुर से 36 केस मिले हैं। इनमें जंडली, राणा कांप्लेक्स अंबाला छावनी, नदी मोहल्ला अंबाला सिटी, बंसत विहार अंबाला सिटी, बलदेव नगर अंबाला सिटी, शुक्ल कुंड रोड, सैनिक विहार अंबाला कैंट, मोती नगर अंबाला सिटी, न्यू मॉडल कॉलोनी अंबाला सिटी, रेलवे कॉलोनी अंबाला कैंट से 2-2, बराड़ा, सिबंला, नया बांस अंबाला सिटी, साहा, टुंडला मंडी, रेलवे रोड अंबाला सिटी, न्यू कैलाश नगर अंबाला सिटी से 3-3, इसी तरह सेक्टर 9 अंबाला सिटी से 9, सेक्टर 10 से 6, सपेड़ा से 5, सेक्टर 8 और 7 से 4-4, अजीत नगर, कबीर नगर, कैथ माजरी, विजय नगर, जग्गी कॉलोनी, न्यू मॉडल कॉलोनी, उत्तम नगर अंबाला सिटी, शहजादपुर से 1-1 व अन्य जगह से संक्रमित मिले हैं।