फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two friends riding a bike died in a car collision

Ambala News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Wed, 08 Nov 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 08 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died in a car collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नारायणगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे स्थित माइंड ट्री स्कूल के निकट कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिटी नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने धनाना गांव निवासी रोहित चंदेल को मृत घोषित कर दिया और उसे दोस्त हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां हिमांशु की भी मौत हो गई। पुलिस ने फरार अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में शहजादपुर के धनाना गांव निवासी राजिंद्र कुमार ने बताया कि वह पंजोखरा बाजार में काम से आया था। जैसे ही वापस जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचा तो भतीजा रोहित चंदेल व उसका दोस्त हिमांशु बाइक पर मिले। ऐसे में दोनों साथ ही पंजोखरा से धनाना गांव की तरफ अलग-अलग बाइक पर चल दिए।
विज्ञापन

जैसे ही माइंड ट्री के पास पहुंचे तो अचानक एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भतीजा व उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार चालक भतीजे रोहित की बाइक को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया था। रोहित की सिटी नागरिक अस्पताल और हिमांशु की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed