फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two friends on a bike died after colliding with a Hydra.

Ambala News: हाइड्रा के पीछे टकराने से बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two friends on a bike died after colliding with a Hydra.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। कक्कड़ माजरा स्थित लवली ढाबा के निकट हाइड्रा के पीछे टकराने पर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कक्कड़ माजरा निवासी रुपेश (26) व दीपेन राज (26) के रूप में हुई। दोनों दोस्त थे और पंचकूला के शिवालिक पोल्ट्री फार्म में काम करते थे। टक्कर लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए शहजादपुर के अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

शहजादपुर थाना पुलिस ने हाइड्रा चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहजादपुर थाना पुलिस को दी तहरीर में पतरेहड़ी गांव निवासी दीपक ने बताया कि वह हैनफरुट कंपनी शहजादपुर में बतौर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। उनका साला कक्कड़ माजरा निवासी रुपेश (26) पंचकूला के शिवालिक पोल्ट्री फार्म में नौकरी करता था। 13 अक्तूबर की रात को वह अपने दोस्त कक्कड़ माजरा निवासी दीपेन राज (26) के साथ बाइक पर उनसे मिलने के लिए पतरेहड़ी गांव आए थे। रात को ही वह वापस लौटे रहे थे कि कक्कड़ माजरा के लवली ढाबा के निकट अचानक से कार को उठाने के लिए हाइड्रा सहित आए चालक ने बिना देखे ही अपने वाहन को मुख्य सड़क पर घुमा दिया। इस कारण साले की बाइक सीधा हाइड्रा से जा टकराइ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed