{"_id":"69b4610b748ecb63fe0dd327","slug":"two-express-trains-will-stop-at-budhlada-station-ambala-news-c-36-1-amb1001-159652-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बुढलाडा स्टेशन पर होगा दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बुढलाडा स्टेशन पर होगा दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने किया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर रेलवे ने पंजाब के बुढलाडा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले रेल यात्रियों और श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान की है। यह सुविधा गुरुद्वारा ब्रह्म बुंगा में आयोजित होने वाले आध्यात्मिक समागम को लेकर दी गई है। इस सुविधा के तहत रेलवे ने दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थाई रूप से इस स्टेशन पर रोकने का निर्णय लिया है।
20 से 28 तक रहेगा ठहराव
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि यह अस्थाई व्यवस्था 20 मार्च से 28 मार्च तक प्रभावी रहेगी। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। ट्रेन नंबर 20410 बठिंडा-दिल्ली कैंट एक्सप्रेस का ठहराव बुढलाडा स्टेशन पर शाम 4:44 बजे से 4:46 बजे तक दिया जाएगा। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 20409 दिल्ली कैंट-बठिंडा एक्सप्रेस का ठहराव सुबह 10:59 बजे से 11:01 बजे तक दिया जाएगा। रेलवे ने अपील की है कि ट्रेनों के समय की सटीक जानकारी और किसी भी अन्य अपडेट के लिए यात्री नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम की वेबसाइट देख सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन कर सकते हैं।