फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two drug smugglers including a woman arrested

Ambala News: महिला सहित दो नशा तस्कर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two drug smugglers including a woman arrested
अंबाला। नशा तस्करी के दो मामलों में पुलिस ने महिला सहित दो नशा तस्कर काबू किया है। पहले मामले में बलाना गांव के पास से सदर थाना पुलिस ने महिला को 23 ग्राम 92 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरे मामले में एएनसी की टीम ने महेश नगर क्षेत्र स्थित अशोक विहार के पास से 2 किलो 30 ग्राम मादक पदार्थ गांजा सहित आरोपी को काबू किया, जिसकी पहचान बिहार के गिरघर पट्ठी गांव निवासी मोहम्मद दिलशाद के रूप में हुई। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी के जरिए मुख्य नशा तस्कर तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन




छीनाझपटी में पीओ घोषित आरोपी चोरी की बाइक सहित काबू


अंबाला। सिटी की जलबेडा रोड स्थित मारकंडेय क्लीनिक से 10 अगस्त को बाइक चुराने वाले आरोपी को सीआईए-1 की टीम ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सिटी के दुर्गा नगर निवासी गुरजीत सिंह के रूप में हुई। बाइक बरामद करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईए-1 प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है, इसके अलावा आरोपी थाना सेक्टर-9 में दर्ज छीनाझपटी के मामले में पीओ घोषित चल रहा था। बाइक चोरी के मामले में भानोखेड़ी गांव निवासी मिलन सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed