फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two died in road accident at Ambala

अंबाला में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर चलती बाइक पर पलटा ट्रक, दो युवकों की मौत

Mon, 16 Feb 2026 11:49 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:49 AM IST
सार

अंबाला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर चलती हुई बाइक पर पलट गया जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two died in road accident at Ambala
बाइक पर पलटा ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित टांगरी पुल पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार लोडिंग ट्रक अनियंत्रित होकर पहले एक कार से टकराया और फिर पास से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों पर पलट गया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों के ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या ज्यादा हो सकती है। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार सवार बाल-बाल बच गए। इसके तुरंत बाद ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह साथ  में चल रही बाइक को अपने चपेट में लेते हुए उस पर पलट गया।
विज्ञापन


क्रेन की मदद से निकाले गए शव

हादसे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ट्रक के नीचे दबे युवकों और बाइक को निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। ट्रक के भारी वजन के कारण बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed