फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two children injured after a fight between two groups, firing

Ambala News: दो पक्षों में झगड़े के बाद फायरिंग, छर्रे लगने से दो बच्चे घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two children injured after a fight between two groups, firing
छर्रे लगने के बाद मां बच्चों को अस्पताल में संभालती हुईं। संवाद
- पहले गांव के बस अड्डे पर हुई थी बहस फिर दूसरे पक्ष ने घर पर जाकर किया हमला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मुलाना। ठाकुरपुरा कलालटी गांव में रविवार शाम को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष की तरफ से फायरिंग कर दी गई जिससे गोली के छर्रे घर के गेट पर खड़े दो बच्चों को जा लगे। खून बहने पर परिजन आनन-फानन घायलों को कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। कई छर्रे दोनों भाइयों के चेहरे, छाती, बाजू व हाथ पर लगे हैं। घायलों की पहचान तेजस (10) व दुष्यंत (13) के रूप है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। अभी तक झगड़े की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। मुलाना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

घायल तेजस के मामा शेखर ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई तुषार के साथ कार में बैठकर अपने काम से जा रहे थे। शाम छह बजे के आसपास कलालटी गांव के बस अड्डे के पास पहुंचे तो वहां मौजूद ठाकुरपुरा कलालटी गांव निवासी धर्म सिंह ने उन्हें रोककर कहा कि घूर कैसे रहा है। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद थप्पड़-मुक्के चल गए। स्थानीय लोगों ने मामला शांत करा दिया और दोनों पक्षों को वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सात बजे धर्म सिंह और उसके साथ अन्य लोग कलालटी में शेखर के घर के पास आ गए और पिटाई शुरू कर दी। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि हमला करने के बाद धर्म सिंह और उसके साथ आए युवकों ने कार से जाते समय दो से तीन फायर कर दिए। इसी दौरान एक गोली एक मकान के गेट पर जा लगी। इस गेट पर तेजस और दुष्यंत खड़े होकर विवाद देख रहे थे तभी गाेली गेट से टकराने के बाद छर्रे तेजस और दुष्यंत को लग गए और दोनों लहूलुहान हो गए। वहीं मामला बिगड़ता देख आरोपी युवक मौके से भाग गए। दूसरी तरफ बच्चों की मां और अन्य परिजन घायलों को अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका उपचार चल रहा है। हालांकि दूसरे पक्ष की तरफ से अभी कोई नहीं आया है। कलालटी चौकी प्रभारी विश्वबंधु ने बताया कि हमें फायरिंग की सूचना मिली थी। माैके पर गए तो दो बच्चों को छर्रे लगे हैं, जिसमें वह घायल हो गए हैं। अब हम मुलाना से अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल घायलों के बयान दर्ज करने आए हैं। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नानी के घर रहते थे बच्चे

घायल बच्चों की मां अनुराधा ने बताया कि उनकी शादी यूपी के बागपत में हुई है। पति राहुल यूपी में ही एक कंपनी में काम करते हैं। वह बच्चों के संग लंबे समय से अपने मायके में ही रह रहीं थीं। बच्चे अंबाला के ई-मैक्स स्कूल में पढ़ाई करते हैं। वह भी इसी स्कूल में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed