फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two cases of dengue, fogging not far away

Ambala News: डेंगू के दो मामले, फाॅगिंग दूर तक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Two cases of dengue, fogging not far away
अंबाला सिटी। बारिश के बाद अंबाला में डेंगू ने दस्तक दे दी है। अब तक डेंगू के दो मामले सामने आए हैं। ये मामले अंबाला शहर के आदर्श नगर और न्यू शारदा नगर के हैं। दोनों पुरुष मरीजों में से एक को निजी अस्पताल और दूसरे को घर पर ही उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक फाॉगिंग करने के लिए नगर निगम को पत्र नहीं भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को पत्र लिख दिया जाएगा। निगम भी पत्र के बाद ही फॉगिंग का शेड्यूल बनाएगा। इधर, जलभराव से शहर कई क्षेत्रों में मच्छरों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक 1354 घरों को दिया नोटिस
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारियों की ओर से लगातार लारवा की जांच की जा रही है। अभी तक कर्मचारियों ने 1354 घरों को नोटिस दिए हैं। वहीं, आशाएं भी इस कार्य में लगी हैं। इसके साथ ही 60 हजार से अधिक लोगों की रैपिड जांच हो चुकी है। 50 ब्रीड चेकर भी लगाए हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों की ओर से लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार आने पर तुरंत कराएं जांच
डॉ. सुनील हरि ने कहा कि इन दिनों मौसम में नमी है। मच्छरों को पनपने के लिए 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान चाहिए होता है। आजकल यही तापमान चल रहा है। इससे मच्छरों की तादाद बढ़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में जरूरी है कि बुखार होने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचे और अपनी जांच कराएं। इसके साथ ही अपने आसपास साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। फ्रिज की ट्रे और कूलर का पानी नियमित तौर पर बदलते रहें। डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही जन्म लेता। नालियों में जमा पानी में भी पानी डालकर उसे चलाएं, जिससे वहां पर लारवा न पनपे।
पत्र मिलने के बाद शुरू होगी फाॅगिंग
सहायक सफाई निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि अभी शहर में फाॅगिंग के लिए काम शुरू नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनको फोगिंग करने के लिए पत्र आएगा। उसके अनुसार शहर में शेड्यूल बनाकर फाॅगिंग कराई जाएगी। निगम फाॅगिंग के लिए तैयार है। निगम के पास छोटी और बड़ी मिलाकर नौ फॉगिंग मशीन हैं।

वर्जन
अंबाला में डेंगू के दो मामले सामने आए हैं। विभाग की ओर से मंगलवार को निगम अधिकारियों को फॉगिंग के लिए पत्र लिख दिया जाएगा। हमारी ओर से डेंगू को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। बुखार होने पर तुरंत अपनी जांच करवाएं और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-डॉ. संजीव सिंगला, नोडल अधिकारी डेंगू व मलेरिया विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed