फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two brothers, upset over love marriage, beat up sister and her in-laws and caught them on the spot.

Ambala News: प्रेम विवाह से खफा दो भाईयों ने बहन और उसके ससुरालियों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two brothers, upset over love marriage, beat up sister and her in-laws and caught them on the spot.
साहा। प्रेम विवाह से खफा दो भाईयों ने बहन व उसके ससुरालियों की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उनसे मारपीट के बाद जैसे ही शोर मचा तो पड़ोसी जमा हो गए। उन्होंने दोनों भाईयों को मौके पर दबोचकर जमकर पीटा। इस दौरान आरोपी जयपाल पड़ोसियों से छूटकर भागने लगा तो उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। उसकी बाजू में चोट लग गई। पुलिस ने बहन जय देवी की शिकायत पर जयपाल व मोंटी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में बिलपुरा गांव की रहने वाली जय देवी ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से 19 जून को ऋषिपाल निवासी बिलपुरा गांव से शादी की थी। वह ऋषिपाल के साथ रह रही है। बुधवार को करीब शाम साढ़े पांच बजे उसका भाई जयपाल और मामा के लड़के मोंटी ने उनके घर पर आकर डंडों से परिजनों पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि उसके भाइयों ने उसकी सास कांता देवी के ऊपर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए उसके ससुर रूपचंद के सिर में भी डंडे मारे। यही नहीं उसके भाइयों ने उसके साथ भी मार पिटाई की व हाथ और पेट में डंडे मारे। शोर सुनकर जब पड़ोसी इकट्ठा हुए तो आरोपी जयपाल और मोंटी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed