फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two arrested in murder case, pistol and cartridges recovered

Ambala News: हत्या में दो गिरफ्तार, पिस्ताैल और कारतूस बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in murder case, pistol and cartridges recovered
नारायणगढ़। हत्या के मामले में 30 मार्च को सीआईए-शहजादपुर ने कार्रवाई करते हुए लालपुर गांव निवासी आरोपी प्रतीक उर्फ आर्यन को गिरफ्तार किया था। आरोपी को को कोर्ट में पेश करने के बाद सीआईए ने छह दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि इस मामले में रसूलपुर थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी राजा भी संलिप्त है। एक अप्रैल को सीआईए ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी राजा को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने बाद चार दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है।
विज्ञापन

यह था मामला
मृतक व्यापारी सुदेश गुप्ता पत्नी सीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उसने बताया था कि उसके पति घर के पास ही करियाना की दुकान चलाते थे। उसके पति ने अभी कुछ दिन पहले ही लालपुर गांव में पेट्रोल पंप लगाया था । इसका मुहूर्त 30 मार्च को होना है। 25 मार्च को शाम के लगभग 7.30 बजे जब वो और उसका पोता भव्य गांव के ही मंदिर में माथा टेक कर अपनी दुकान के पास आए तो देखा कि उसके पति सुदेश कुमार दुकान के अंदर ही फर्श पर औंधे मुंह पड़े हुए थे। उनकी छाती से काफी खून बह रहा था। जब वो डर के मारे चिल्लाई तो आस-पास के व्यक्ति मौके पर आ गए और फिर वो निजी गाड़ी से अपने पति को पड़ोसियों की मदद से सरकारी अस्पताल ले गई। यहां डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीता देवी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने रंजिशन उसके पति को गोली मार दी। इसके बाद प्रतीक ने सोशल मीडिया पर सुदेश गुप्ता के हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed