फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Twincity resonated with the cheers of Ganpati festival

गणपति महोत्सव की धूम, जयकारों से गूंज उठी ट्विनसिटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Twincity resonated with the cheers of Ganpati festival
अंबाला। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज बुधवार को जिले में सुनाई दी। भक्तों ने सुंदर-सुंदर पालकी में लाकर बप्पा को पंडाल व घरों में विराजमान किया। वहीं, संस्थाओं ने विशाल शोभायात्रा निकाली। इस दौरान डीजे पर बप्पा के भजनों के बोल के साथ भक्तों ने रंग गुलाल उड़ाते हुए खूब नृत्य किया। शाम को सभी पंडालों व घरों में विशेष आरती हुई। सिटी में विशाल शोभायात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में गणपति महाराज की सुंदर पालकी सजाई गई। इसमें गणपति महाराज को विधिपूर्वक विराजमान किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि सिटी के सिद्धिविनायक सेवा सोसायटी कोतवाली बाजार की ओर से 10वां श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। संस्था से सुभाष अग्रवाल, सतीश गुप्ता, रमन मल्होत्रा, विजय अग्रवाल, धर्मपाल, सचिन सोनू, राकेश गुप्ता व वरुण शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि बीते कई दिनों से इस महोत्सव की तैयारियां की जा रही थी। महोत्सव में विशाल शोभायात्रा में पालकी की अगुवाई में बैंड पार्टी, विभिन्न प्रकार के कलाकारों ने भगवान श्रीराम दरबार की बेहतरीन झलकियां प्रस्तुत की। गणपति जी की सुंदर पालकी पर सभी बाजारों में दुकानदारों ने नतमस्तक होकर प्रसाद ग्रहण किया। यह शोभायात्रा सिटी के कपड़ा मार्केट, शुकलकुंड रोड, सर्राफा बाजार होते हुए कोतवाली बाजार पंडाल तक पहुंची। यहां जयकारों के साथ गणपति को विधिवत तरीके से विराजमान किया। वहीं, सभी भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक माथा टेका व गणपति जी की आराधना करते हुए महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार, छोटा बाजार स्थित प्राचीन श्री गणेश मंदिर शहर में गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम श्री गणेश मंडल संस्था के पदाधिकारियों की ओर से आयोजित किया जा रहा है। संस्था के कोषाध्यक्ष दलीप कुमार ने बताया कि गणेश महोत्सव से पूर्व दोपहर करीब दो बजे सिटी के नाहन हाउस क्षेत्र से गणपति महाराज के लिए एक सुंदर पालकी सजाई गई। इसमें गणपति जी को विराजमान कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शोभायात्रा नाहन हाउस से प्रारंभ होकर सिटी के जगाधरी गेट, पटेल रोड के मेन बाजारों से होते हुए छोटा बाजार प्राचीन श्री गणेश मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने गणपति महाराज का भव्य स्वागत किया। सिटी से बॉबी एंड पार्टी ने गणपति महाराज की आराधना की। सदस्यों ने बताया कि आगामी छह सितंबर तक प्रतिदिन गणपति महाराज के दरबार में विभिन्न कलाकार प्रस्तुतियां देंगे व महिमा का गुणगान करते रहेगें। गणपति भगवान का विसर्जन का कार्यक्रम हरिद्वार में छह सितंबर को विधिपूर्वक किया जाएगा। इसमें सिटी से भारी संख्या में भक्त हरिद्वार विसर्जन करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed