फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tubewell wire, goods stolen

ट्यूबवेल की तार व अन्य सामान चोरी कर ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Tubewell wire, goods stolen
बुधवार देर रात चोरों ने बिंजलपुर गांव में तीन किसानों के ट्यूबवेल से केबल तार, स्टार्टर, ग्रीप, आटोमेटिक चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। किसानों को सुबह खेतों में जाने पर चोरी का पता चला। किसान शिव ओम निवासी बिंजलपुर की शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बिंजलपुर गांव के रहने वाले किसान शिव ओम ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे खेतों में गया था तो वहां देखा कि ट्यूबवेल के लोहे के बॉक्स का ताला टूटा हुआ है। जब बॉक्स के अंदर देखा तो स्टार्टर, तीनों ग्रीप व ऑटोमेटिक गायब था। चोर ट्यूबवेल से 20 मीटर केबल की तार भी चोरी कर ले गए। शिकायत के अनुसार शिव ओम के खेतों के नजदीक लगते खेतों से भी किसान जल सिंह निवासी बिजंलपुर व तारा चंद निवासी बराड़ा के साथ भी यह वारदात घटी है। जहां से चोरों ने स्टार्टर, ऑटोमेटिक, ग्रीप व केबल तार चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है। इससे किसानों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed