फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   TTE and guard clash on Chandigarh-New Delhi Shatabdi

Ambala News: चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी में टीटीई और गार्ड के बीच नोकझोंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
TTE and guard clash on Chandigarh-New Delhi Shatabdi
- गार्ड कैबिन में बिना टिकट यात्री को बैठाने पर हुआ विवाद, बाद में कुरुक्षेत्र के पास बनाया टिकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। चंडीगढ़ से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में टिकट कलेक्टर (टीटीई) और ट्रेन गार्ड के बीच विवाद हो गया। यह विवाद गार्ड के केबिन में बिना टिकट यात्री को बैठाने को लेकर हुआ। रेलवे प्रशासन ने इस मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार दोपहर को शताब्दी एक्सप्रेस चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। सफर के दौरान ट्रेन के गार्ड के आधिकारिक केबिन में एक यात्री बैठा था। उसके पास वैध टिकट नहीं था। रेलवे सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार, गार्ड का केबिन एक प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्र है। यहां केवल अधिकृत रेल कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति है। ड्यूटी पर मौजूद टीटीई ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख कुरुक्षेत्र के पास उस यात्री का टिकट बनाया गया। टिकट चेकिंग स्टाफ ने इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी है। जांच इस बात पर केंद्रित है कि यात्री को किसकी शह पर जगह दी गई थी। यदि जांच में लापरवाही साबित होती है, तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन



मामला संज्ञान में आया है। शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेन में अनधिकृत रूप से गार्ड कैबिन में व्यक्ति को नहीं बैठाया जा सकता।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed