फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   try to incrochment, bdop complain, police, mis behave, ambala

कब्जे की शिकायत, बीडीपीओ के सामने शिकायतकर्ता से दुर्व्यवहार 

Wed, 31 May 2017 11:31 PM IST
ambala
ambala Updated Wed, 31 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव धनौरा के एक दिव्यांग की ओर से सीएम विंडो पर कब्जे हटवाने की शिकायत दी गई। इसी को लेकर मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने ही दिव्यांग से दुर्व्यवहार किया गया।
जानकारी के अनुसार धनौरा गांव के रहने वाले दिव्यांग बबीत सेठी ने कुछ दिन पहले सीएम विंडो पर गांव में हो रहे कब्जों का मामला उठाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। इस पर बीडीपीओ बराड़ा राजन सिंगला अपनी टीम के साथ धनौरा गांव में मौके पर पहुंचे। इसी दौरान शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुलाया गया। बबीत ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा, तो यहां पर सरपंच सुखबीर सिंह व अन्य मौजूद रहे। बबीत सेठी ने कहा कि इसी दौरान सरपंच सहित अन्य ने उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। लोगों ने इस दौरान यह मामला शांत करवाया। बबीत सेठी ने इस बारे में मुलाना पुलिस को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, सरपंच सुखबीर सिंह का कहना है ऐसा कुछ नहीं है और किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया गया। गांव में विकास कार्य करवाने के लिए पार्क बनाया जा रहा है, जबकि कब्जे जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीपीओ राजन सिंगला ने कहा कि सीएम विंडो पर दी गई शिकायत के सिलसिले में गांव पहुंचे थे। दोनों पक्ष मौजूद थे। उनके साथ इस दौरान बहसबाजी हुई है। शिकायत के आधार पर जांच के बाद जो भी कार्रवाई बनेगी वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed