{"_id":"6aac492c70a343822b0d6d44","slug":"truck-hits-trolley-loaded-with-bricks-4-workers-injured-ambala-news-c-36-1-amb1001-169723-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रक ने ईंटों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 4 श्रमिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रक ने ईंटों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 4 श्रमिक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओमेक्स सिटी के पास एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली सवार चार प्रवासी श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, स्कारू ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरकर सप्लाई के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी ट्रॉली अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग पर ओमेक्स सिटी के समीप पहुंची, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से ट्रॉली पलट गई और मजदूर सड़क पर जा गिरे। हादसे में घायल हुए मजदूरों की पहचान पवन कुमार, लालूमान, अजय कुमार और नितलेश के रूप में हुई है।
घटना के तुरंत बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस आपातकालीन सेवा डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीसीआर में तैनात एसपीओ सुशील कुमार और एसपीओ दिलावर सिंह की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को संभाला और बिना समय गंवाए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम, पुलिस जांच में जुटी
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के सड़क के बीचों-बीच आ जाने के कारण अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने क्रेन बुलावाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ट्रॉली को हाईवे से हटवाया और यातायात सुचारू रूप से चालू कराया। बलदेव नगर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाइ शुरु कर दी गई है।