फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Truck hits car, grandmother and granddaughter die

Ambala News: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दादी-पोती की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Truck hits car, grandmother and granddaughter die
अंबाला। सड़क हादसे में दादी पोती की मौत हो गई। घटना अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहीद स्मारक के नजदीक हुआ। सूचना मिलने पर पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां डाक्टरों ने एक बुजुर्ग महिला सहित युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन लोगों का उपचार शुरू कर दिया है। पड़ाव थाने के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि वीरवार शाम को लगभग सात बजे डिफेंस कॉलोनी से परिवार के पांच लोग जींद में पिल्लूखेड़ी गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

जब उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची तो ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादस में 67 वर्षीय रोशनी व 20 वर्षीय निशु की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। हादसे में निखिल नामक युवक व उसकी मां बाल-बाल बच गए। घायल निखिल ने बताया कि वो डिफेंस कॉलोनी में एक कार्यक्रम में आए थे। उन्हें यहां से जाते हुए पहले दादी को सोनीपत छोड़ना था और इसके बाद उन्हें जींद जाना था। वहीं निशू बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। शव आगामी का कार्रवाई के लिए अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed