{"_id":"67d720fe4e75865e8b09e167","slug":"troubled-by-the-youth-the-minor-had-hanged-herself-ambala-news-c-36-1-amb1002-139210-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: युवक से परेशान हो नाबालिग ने लगाया था फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: युवक से परेशान हो नाबालिग ने लगाया था फंदा
विज्ञापन
बराड़ा। धुराला गांव में होली वाले दिन फंदे पर लटके मिले नाबालिग के शव मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के दादा की शिकायत पर साहा थाना पुलिस ने गुरप्रीत युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दादा छोटा खान का आरोप है कि उसकी दूसरी पोती ने उसे बताया कि जान गंवाने वाली उसकी पोती इंस्टाग्राम के जरिये राहुल कश्यप की आईडी पर गुरप्रीत नामक लड़के से बात करती थी।
फंदा लगाने से पहले मृतका ने अपनी मौत का जिम्मेदार गुरप्रीत को बताया। जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग फोन में इंस्टाग्राम पर है। दादा का आरोप है कि उसकी पोती को आत्महत्या के लिए मजबूर किया, इसलिए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दरअसल, पहले ही साहा थाना पुलिस में नाबालिग की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अभी उस मामले में एसआईटी गठित है और जांच कर रही है। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम करवाया है।
शव परिजनों को सौंपा, रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शनिवार को कब्र से निकाले गए शव का अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टरों के पैनल में पोस्टमार्टम हुआ। हालांकि प्राथमिक दृष्टि से मौत का कारण फंदा लग रहा है लेकिन पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है। उसमें ही मौत के असली कारण का पता चलेगा। परिजनों ने शव मिलने के बाद गांव में दफनाया।
विज्ञापन
दादा बोले कि चुन्नी से लगाया था फंदा
शिकायतकर्ता धुराला निवासी मृतका का दादा छोटा खान ने बताया कि बेटे सलीम खान और उसकी पत्नी की काफी समय पहले मौत हो गई थी। तभी से बेटे की तीन बेटियों यानी पोतियों की परवरिश वह खुद कर रहा है। गत 14 मार्च की दोपहर में पोती ने अपने घर के कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रिश्तेदारों और गांव के लोगों संग मिलकर धुराला कब्रिस्तान में पोती के शव को दफना दिया था। 15 मार्च को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम करवाया है।
मृतका के दादा छोटा खान की शिकायत पर गुरप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं डॉक्टरों के पैनल के जरिये नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। फिलहाल फंदा लगाकर ही मौत की बात सामने आई है बाकी पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
इंस्पेक्टर जितेंद्र, थाना प्रभारी साहा