फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Troubled by the demand of lakhs of rupees, a young man committed suicide by killing his parents, wife, two children

लाखों रुपयों की मांग से परेशान युवक ने मां-बाप, पत्नी, दो बच्चों को मारकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the demand of lakhs of rupees, a young man committed suicide by killing his parents, wife, two children
अंबाला। जबरन 10 लाख रुपये की मांग करने से परेशान शहर से सटे गांव बलाना में एक युवक सुखविंद्र सिंह ने अपने ही परिवार के पांच लोगों मां, बाप, पत्नी व दो बच्चों को मारकर आत्महत्या कर ली। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे गांव में गम का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में परिवार के दामाद सतीश कुमार की शिकायत पर युवक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में लिखे नामों बालकिशन और यमुनानगर स्थित साईं होंडा के मालिक कवि नरूला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक पड़ोसी युवक के घर गया और दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी को कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ। इस पर कुछ और पड़ोसी भी वहां आ गए और जब वे दीवार फांदकर अंदर घुसे तो भीतर का नजारा देखकर दंग रह गए। युवक के मां-बाप, पत्नी व दो बेटियां बेड पर मृत अवस्था में पड़ी हुईं थी जबकि युवक ने खुद कमरे में ही पट्टे से फंदा लगा रखा था। देखते ही देखते पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय संगत राम, उनकी पत्नी महिंद्रो कौर, 34 वर्षीय युवक सुखविंद्र सिंह, उनकी पत्नी रीना, 5 वर्षीय अस्मीत उर्फ आशु और 7 वर्षीय जसमीत उर्फ जस्सी के रूप में हुई। पुलिस को कमरे में से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें फंदा लगाने वाले युवक सुखविंद्र ने दो लोगों पर जबरन 10 लाख रुपये की मांग करने के आरोप लगाते हुए उन्हें मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

बेटी का था जन्मदिन, खुशियां मातम में बदली
26 अगस्त जिस दिन यह दिल दहला देने वाली घटना हुई, उसी दिन युवक सुखविंद्र की सबसे छोटी बेटी आशु का जन्मदिन था। दिन तो खुशियां मनाने का था मगर इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया। सुखविंद्र यमुनानगर में इफ्को टोकियों कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पिता संगत सिंह गांव के नंबरदार थे। शाम को सभी का शव गांव में ही लाया गया, जहां एक साथ छह चिताएं जलीं। अन्य परिजनों ने मृतकों को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया जांच में गला घोंटकर परिजनों को मारा
गांव बलाना में पहुंची सीन ऑफ क्राइम की टीम के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गला घोंटकर पांचों परिजनों को मारा गया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार डॉक्टरों का स्पेशल बोर्ड गठित किया था, जिनकी निगरानी में सभी का पोस्टमार्टम किया गया और उनका विसरा लैब में जांच के लिए भेज दिया है। इन डॉक्टरों में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत, डॉ. अरूण शर्मा, गायनी विशेषज्ञ अल्पना व फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुमित खुखरेजा शामिल रहे।

डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पांचों परिजनों को गला घोंटकर मारा गया है। उसके बाद सुखविंदर ने फंदा लगाकर खुद आत्महत्या की। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें 10 लाख रुपये जबरन मांगें जाने के आरोप लगाया गया है। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed